लौकी-सूजी चीला रेसिपी: हेल्दी और टेस्टी नाश्ता जो डाइजेशन और एनर्जी दोनों बढ़ाए

अगर आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी और सूजी से बना चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह चीला खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है. लौकी में फाइबर और पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने, शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.

लौकी, दही और सूजी से बना यह चीला इतना टेस्टी होता है कि जो लोग लौकी देखकर मुंह बनाते हैं वे भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि लौकी और सूजी से टेस्टी चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप सूजी
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
3 बड़े चम्मच दही
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2  चम्मच हल्दी पाउडर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता
1/2 चम्मच अजवाइन
तेल जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत अनुसार

लौकी-सूजी चीला बनाते कैसे हैं?
    लौकी-सूजी चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी का एक्स्ट्रा पानी निचोड़कर उसे मिश्रण में डालें.
    अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
    फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल तैयार करें. घोल को लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
    इसके बाद एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगा लें. तैयार घोल को चम्मच की मदद से तवे पर डालें और गोल आकार में हल्के हाथों से फैला दें.
    अब चीले के किनारों पर थोड़ा-सा तेल डालें और इसे मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. जब चीला अच्छी तरह पक जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें.
    तैयार लौकी-सूजी चीले को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें.

 

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581