रोज-रोज की भिंडी से हैं बोर? ट्राई करें आंध्रा स्टाइल मसालेदार भिंडी

भिंडी की सब्जी ज्यादातर भारतीयों की फेवरेट सब्जी है. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार भिंडी को नए अंदाज में बनाकर खा सकते हैं. आज हम आपको आंध्रा स्टाइल भिंडी बनाना बताएंगे. भिंडी की यह मसालेदार रेसिपी खाने में बेहद टेस्टी होती है और इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ भी परोसा जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आइए जानते हैं कि आंध्रा स्टाइल भिंडी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
250 ग्राम भिंडी
4 बड़े चम्मच तेल
2 मीडियम साइज प्याज
2 छोटी चम्मच धनिया के बीज
1 छोटी चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
7-8 सूखी लाल मिर्च
1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
5-6 लहसुन की कलियां

आंध्रा स्टाइल भिंडी बनाएं कैसे?

  • सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें. दूसरी कड़ाही में धनिया और जीरे को बिना तेल के हल्का भून लें.
  • अब गर्म तेल में छोटी प्याज डालकर लगभग 2 मिनट तक भूनें. इसके बाद कटी हुई भिंडी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. पैन को ढककर भिंडी को पकने दें.
  • इस बीच भुने हुए धनिया और जीरे में सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड और भूनें. फिर इसमें भुनी हुई मूंगफली और लहसुन की कलियां मिलाकर मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  • जब भिंडी अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें तैयार मसाला डालें और 2-3 मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं, ताकि मसाले का स्वाद भिंडी में अच्छी तरह मिल जाए.
  • अब गैस बंद करें और गर्मागर्म मसालेदार भिंडी को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

  •     भिंडी को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाकर ही काटें, इससे वह चिपचिपी नहीं होगी.
  •     मसालों को हल्का ही भूनें, ज्यादा भूनने से उनका स्वाद कड़वा हो सकता है.
  •     मूंगफली का दरदरा पाउडर भिंडी को अलग स्वाद और हल्का क्रंच देता है.
  •     तीखापन अपनी पसंद के अनुसार सूखी लाल मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

 

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581