आलू-पनीर खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें राजस्थान की फेमस चक्की की सब्जी

रोज-रोज आलू-पनीर की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप राजस्थान की एक स्पेशल रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. राजस्थानी खाना अपने देसी स्वाद और अनोखी रेसिपीज के लिए जाना जाता है. यहां कई ऐसी सब्जियां बनाई जाती हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि इन्हें किस चीज से तैयार किया गया है. ऐसी ही एक खास डिश है राजस्थानी चक्की की सब्जी.

अगर आप कुछ नया और मसालेदार खाना चाहते हैं तो आप इस डिश को झटपट बना सकते हैं. इसमें गेहूं के आटे से पहले चक्की तैयार की जाती है और फिर इसे मसालेदार, मलाईदार ग्रेवी में पकाया जाता है. आइए आपको राजस्थान की फेमस चक्की की सब्जी बनाने का तरीका बताते हैं.

चक्की की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
चक्की के लिए
    गेहूं का आटा
    चक्की तलने के लिए घी

ग्रेवी के लिए
    1 प्याज
    4-5 लहसुन की कलियां
    2 हरी मिर्च
    8-10 काजू
    ½ कप गाढ़ा दही
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    ¼ छोटा चम्मच हल्दी
    स्वादानुसार नमक
    ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
    ½ छोटा चम्मच कसूरी मेथी
    जरूरत के अनुसार पानी

राजस्थानी चक्की की सब्जी बनाने का तरीका
आटे से तैयार करें चक्की
सबसे पहले गेहूं के आटे में पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. अब इस आटे को पानी में अच्छी तरह मसलते और धोते रहें. पानी बदल-बदलकर इसे तब तक धोएं, जब तक आटे का स्टार्च काफी हद तक निकल न जाए और बचा हुआ हिस्सा ग्लूटेन जैसा लचीला न हो जाए.

पहले भाप में पकाएं
अब तैयार ग्लूटेन वाले मिक्सर को स्टीम करके पका लें. ठंडा होने पर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और हल्का दबाकर चक्की जैसी शेप दें. एक पैन में घी गर्म करें और इन टुकड़ों को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें.

तैयार करें मसालेदार ग्रेवी
अब प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और काजू को गाढ़े दही के साथ मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. इससे सब्जी की ग्रेवी काफी अच्छी और क्रीमी बनेगी.

ग्रेवी को पकाएं
कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करें. इसमें तैयार पेस्ट डालकर मिडियम फ्लेम पर भूनें. अब लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालें और मसाले को अच्छी तरह पकने दें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को कुछ देर पकाएं.

चक्की डालकर पकाएं
जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें. अब फ्राई की हुई चक्की के टुकड़े ग्रेवी में डालकर कुछ मिनट फ्लेम स्लो करके पकाएं. इससे चक्की मसालेदार ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह सोख लेगी.

रोटी-चावल के साथ परोसें सब्जी
रोटी, पराठे या चावल के साथ गरमा-गरम राजस्थानी चक्की की सब्जी सर्व करें. जब घर पर अचानक मेहमान आ जाएं तो भी आप चक्की की ग्रेवी वाली सब्जी बनाकर उनको खिला सकते हैं.

Related Posts

सस्ते में iPhone 17 Pro खरीदने का मौका, जानिए कहां मिल रही है सबसे बड़ी डील

नई दिल्ली Apple का महंगा iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए Reliance Digital एक खास ऑफर लेकर आया है. कंपनी के स्टोर पर iPhone 17 Pro के…

भारत में IVF का बढ़ता चलन, पुरुषों में इनफर्टिलिटी के मामले बढ़ने के पीछे क्या हैं वजहें?

नई दिल्ली माता-पिता बनने का सपना पूरा करने के लिए अब पहले से ज्यादा कपल IVF की मदद ले रहे हैं. एवेंडस की रिपोर्ट बताती है कि देश में जून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581