पंजाब में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा, ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के मशाल मार्च का मोहाली में जोरदार स्वागत

मोहाली.

‘खेडां वतन पंजाब दियां-सीजन-4’ के मशाल मार्च के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले में प्रवेश करने पर मंगलवार को सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोरदार स्वागत किया गया।

फतेहगढ़ साहिब से पहुंचे मशाल मार्च की अगुआई श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने की। खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उभरते जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भंगड़ा टीमों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जोश से भर दिया। 2016 की जूनियर हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान हरजीत सिंह तुली और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जीवनजोत सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मजबूत मंच दिया है।

उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि गांवों में आधुनिक खेल सुविधाएं और स्टेडियम विकसित होने से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिले हैं। यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित अवसर और सहयोग मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

3 सितंबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
सीजन-4 के ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 3 से 15 सितंबर, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 30 सितंबर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा ने बताया कि मशाल मार्च बुधवार को रूपनगर जिले के लिए रवाना होगा।

Related Posts

8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव का आयोजन

रायपुर राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं…

पहाड़ी गांव गहन्दर को मिली बड़ी राहत, पानी के लिए भटकने की मजबूरी हुई खत्म

रायपुर कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। मटमैले पानी को कई परतों से छानकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581