बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर और राजद को टक्कर देने उतरेगी भाजपा की रणनीति

पटना
पटना की हॉट सीट मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक बंटी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब इस सीट पर जीत की रणनीति बनाने के लिए खुद नितिन नवीन पटना आएंगे। यह सीट बीजेपी के कब्जे में रही है तो जाहिर है ऐसे में यह भगवा पार्टी के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट है। खुद नितिन नवीन इस सीट से कई बार कमल खिला चुके हैं। नितिन नवीन के ही राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। 30 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। राजद ने इस सीट से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। जनसुराज से खुद प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। इस बार यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। लिहाजा खुद नितिन नवीन पटना में आकर इस सीट पर जीत के लिए मंथन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नौ जुलाई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आएंगे। 10 को उनकी वापसी है। बांकीपुर उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा अध्यक्ष का यह पहला बिहार दौरा है। पार्टी नेताओं के अनुसार नौ जुलाई को वे महावीर मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। इसी दिन बांकीपुर के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक के समर्थन में स्काउट एंड गाइड में एक सभा होनी है। भाजपा अध्यक्ष सभा में शामिल हो सकते हैं।

उस दिन होने वाले नामांकन में भी भाजपा अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर वे पार्टी के आलानेताओं से विमर्श करेंगे। 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास में एनडीए के जिलाध्यक्षों की बैठक होनी है। उसमें भी भाजपा अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। 10 को ही वे पटना से वापस रवाना हो जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने अभिषेक सिन्हा को बधाई दी
इससे पहले नितिन नवीन ने अभिषेक सिन्हा को उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बांकीपुर के लाल और पार्टी के एक जमीनी, स्थानीय और युवा कार्यकर्ता, जिन्होंने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, ऐसे अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बांकीपुर की जनता ने मुझे अपनी सेवा का अवसर दिया। निश्चित रूप से, बांकीपुर के मेरे परिवारजन अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ को भी इस बार अपनी सेवा का अवसर देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

 

Related Posts

छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए बच्चों का बैंक खाता जरूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

रांची   सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना और उसका विवरण विद्यालय के अभिलेख में रखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी बच्चों का एकल या संयुक्त…

हरियाणा को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 11 पिच और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी खेलों की तस्वीर

झज्जर वीरों की भूमि झज्जर अब खेल जगत के वैश्विक मानचित्र पर एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रही है। दिल्ली सीमा से सटे बादली क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581