बिलासपुर निगम में एक्शन मोड: ड्यूटी से गायब और देरी करने वाले कर्मचारियों को नोटिस

बिलासपुर.

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने बीते दिन शाम 4:30 बजे विकास भवन स्थित निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे कमिश्नर ने सभी शाखाओं में जाकर कर्मचारियों की मौजूदगी, फाइलों की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान योजना शाखा के दो कर्मचारी ड्यूटी के समय सीट से गायब मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी।

पीएम आवास शाखा के क्लर्क को नोटिस

कमिश्नर ने पीएम आवास शाखा में आवेदनों की स्थिति देखी, जहां कई प्रकरण लंबे समय से लंबित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार क्लर्क को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को साफ कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने में देरी नहीं होनी चाहिए।

भवन शाखा और अन्य विभागों की भी जांच

भवन शाखा में लंबित भवन अनुज्ञा प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, पहले दिए गए निर्देश के बावजूद विभागों के बाहर पट्टिका नहीं लगाए जाने पर स्टोर प्रभारी को भी नोटिस जारी किया गया।

सफाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और फाइलों के रख-रखाव पर भी जोर दिया गया। कमिश्नर ने कहा कि दफ्तर साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहेगा तो काम की गति भी बढ़ेगी और लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Related Posts

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का अहम फैसला, कम सेवा अवधि में भी कर्मचारियों को मिलेगी ग्रेच्युटी

चंडीगढ़. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा है कि पांच साल की सेवा पूरी न करने पर भी कर्मचारी ग्रेच्युटी की हकदार हो सकती है, यदि उसने पांचवें वर्ष…

राजस्थान में रेलवे ट्रैक धमाके की जांच तेज, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े आरोपी हरप्रीत की गिरफ्तारी

जयपुर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए आरडीएक्स और विदेशी हथियारों की खेप भेजने के मामले में गिरफ्तार कुलवंत सिंह उर्फ सुक्खा से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581