गांजा तस्करी का भंडाफोड़, CG में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, बड़ी खेप जब्त

बालोद.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में एक घर से पुलिस ने दबिश दी. जहां से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सनौद पुलिस को गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से पूछताछ के दौरान सूचना मिली थी कि गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है. सूचना मिलते ही सनौद पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हुई. 

DSP और पुलिस ने मारा छापा
एसपी किरण चव्हाण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस टीम गठित की. इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में खप्परवाड़ा के संबंधित घर पर दबिश दी गई. कार्रवाई में डीएसपी रैंक के अधिकारियों समेत करीब दर्जनभर पुलिस जवान शामिल रहे. पुलिस की यह कार्रवाई देर रात करीब 11 बजे तक चली. बताया जा रहा है कि बालोद जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने की कार्रवाई हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की एंड टू एंड कार्रवाई में जुट गई है. गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

Related Posts

30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 3 दिसंबर को बजट पर चर्चा

पटना  बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के निर्माण को गति मिलेगी। ग्रामीण…

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पटियाला. नगर निगम पटियाला के कई वार्डों में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पटियाला देहाती विधानसभा हलके से अकाली दल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581