Bihar School News: हर शनिवार आधे दिन खुलेंगे सभी स्कूल, सम्राट चौधरी के ऐलान से बदला शैक्षणिक कार्यक्रम

पटना
बिहार के सभी स्कूलों में अब सेटरडे को हाफ-डे रहेगा। स्कूलों में शनिवार को पूरे दिन पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि आधा दिन ही विद्यालय चलेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोगों के द्वारा यह मांग की जा रही थी। बिहार विधान मंडल के मॉनसून सत्र में भी यह मुद्दा उठा। उसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उन्होंने इस ओर कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के तहत यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर जिले के असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे करने की घोषणा की। अब राज्य के सभी स्कूल शनिवार को आधा दिन ही चलेंगे। टिफिन ब्रेक के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। सीएम की इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खुशी में ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

बीएड कॉलेजों में भी खुलेंगे डिग्री कॉलेज
सम्राट ने कहा कि उनकी सरकार ने बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। राज्य में 211 डिग्री कॉलेज खोले जा चुके हैं। आज असरगंज में 212 वां डिग्री कॉलेज खोल गया। उन्होंने ऐलान किया कि अब बिहार के सभी बीएड कॉलेजों में भी डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे।

मॉडल स्कूलों का दायरा बढ़ेगा
सीएम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार ने मॉडल स्कूल की कल्पना की है। सरस्वती विद्या निकेतन बन रहे हैं। 551 जगहों पर इसकी शुरुआत हुई। आज 10 और जगहों पर ऐसे स्कूल खुल गए। इनकी संख्या बढ़कर 561 हो गई है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा।

पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा- सीएम
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के बच्चों को पढ़ने के लिए उनके गांव में ही सारी सुविधा विकसित की जा रही है। बच्चों को खेल से जोड़ने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। जगह-जगह खेल मैदान और आधुनिक स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित करने पर काम हो रहा है।

गृह जिले के दौरे पर सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अपने गृह जिले मुंगेर के दौरे पर रहे। दोपहर 1:35 बजे वह हेलिकॉप्टर से तारापुर के लौना पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। यहां सीएम ने सरस्वती विद्या निकेतन लौना से 10 मॉडल विद्यालयों का रिमोट के जरिए उद्घाटन किया। उन्होंने क्लासरूम में जाकर शिक्षकों से अध्यापन के तरीकों की जानकारी ली और बच्चों से पढ़ाई पर बात की। छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी उन्होंने अवलोकन किया।

सम्राट चौधरी दोपहर 2:20 बजे सड़क मार्ग से हरपुर थाना पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां थाने के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष कक्ष, हाजत और भवन के अन्य कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां से वे असरगंज के लिए रवाना हो गए।

​कार्यक्रम के अंतिम चरण में सीएम ने असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

Related Posts

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पटियाला  पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 11 नवंबर तक की रिपोर्ट के…

CG वक्फ बोर्ड में 5,000 करोड़ की संपत्तियों का मामला गरमाया, RTI से सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में अरबों रुपये की वक्फ संपत्तियों में फर्जीवाड़े, अवैध कब्जों और फर्जी रजिस्ट्री की जांच को लेकर चल रही बड़ी-बड़ी घोषणाएं कागजी साबित हो रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581