कटिहार हादसे से दहला बिहार: बस-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 मौतें, 24 लोग घायल

कटिहार.

बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर बासगढ़ा चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में दो पुरुष, पांच महिलाएं और एक दस वर्षीय बच्ची शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

कई की हालत गंभीर
कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा में भर्ती कराया गया, जहां कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार
बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार करीब 22 महिला-पुरुष झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। इनमें रानीपतरा के सूहवा और हसनगंज प्रखंड के सपनी गांव के लोग शामिल थे। हादसा शाम लगभग साढ़े 6 बजे हुआ।

वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग मोटरसाइकिल और ऑटो से बरहरा कोठी क्षेत्र से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40), पिता स्व. लालू मुर्मू की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और गुजर रही बसों पर आक्रोश जताया।

आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस उपलब्ध करवाकर घायलों को निकटतम अस्पताल में भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या अभी आठ बताया जा रहा है। मगर मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया स्थित अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Posts

इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना 2 करोड़ 49 लाख 18 हजार 115 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं

 स्वास्थ्य किसी भी समाज और राज्य के विकास की आधारशिला है। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य…

एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, अब 10वीं-12वीं के दो अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प

भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब दो अंक वाले छोटे सवालों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प मिलेगा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581