Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा

बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट रहे और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ समय से किसी न किसी वजह से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. परिवार संग अनबन और एक्सीडेंट के बाद अनुराग ने दोबारा से नई जिंदगी की शुरुआत की है. वो अपनी बिखरी जिंदगी को धीरे-धीरे पटरी पर ला रहे हैं. वो फिर से यूट्यूब पर एक्टिव हो गए हैं. अब उन्होंने फैंस संग एक बार फिर अपना दर्द बयां किया.

मुश्किल में अनुराग
ट्रैवल व्लॉगर अनुराग डोभाल अपने नए यूट्यूब व्लॉग में देहरादून की सड़कों पर सैर करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने अपना खाली पड़ा हुआ गैराज भी फैंस को दिखाया. अपने गैराज को खाली देखकर अनुराग काफी इमोशनल होते हुए दिखाई दिए. अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपनी करोड़ों का लग्जरी बाइक्स का कलेक्शन बेच दिया है. अनुराग ने बताया कि उनके बाइक कलेक्शन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये थी. मगर उन्होंने इसी साल की शुरुआत में अपनी बाइक्स का कलेक्शन बेच दिया था.  

अनुराग ने कहा- जो साम्राज्य खड़ा किया था, आज वो खाली पड़ा है. पिछले साल हमें अपनी ज्यादातर बाइकें बेचनी पड़ीं. हमारे पास अब सिर्फ दो बाइकें बची हैं. मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इसलिए मुझे अपनी बाइक्स बेचनी पड़ीं. मुझे पैसों की जरूरत थी. मुझे ही पता है कि उस वक्त मैंने कैसे सर्वाइव किया था. जब सारी बाइकें बिकीं तो काफी दुख हुआ. मैं व्लॉग बनाने की कंडीशन में नहीं था. इसलिए पहले इस बारे में बता नहीं पाया. गैराज की प्रॉपर्टी भी मेरे नाम पर नहीं है, इसलिए बिजली काट दी गई थी.

रहने को नहीं है घर
अनुराग ने आगे ये भी बताया कि वो रहने के लिए नई जगह की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो अपनी पुरानी सारी चीजें फिर से बनाने की कोशिश करेंगे.

वहीं, कुछ वक्त पहले अनुराग ने बताया था कि बच्चे के जन्म के बाद उनके पत्नी रितिका संग मतभेद दूर हो गए हैं. अनुराग ने कहा कि वो अपने बच्चे के लिए सब कुछ नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं.

Related Posts

पढ़ाई में होशियार थीं यामी गौतम, IAS का सपना छोड़ बनीं बॉलीवुड स्टार

मुंबई  मनोरंजन जगत में ऐसे कई सारे सितारें हैं, जिन्होंने करियर कुछ और ही चुना था लेकिन मंजिल कहीं और ही ले गई। ऐसी ही कहानी है अभिनेत्री यामी गौतम…

‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा

साल 2023 में जब हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, तब इस टकराव ने दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581