सऊदी अरब की वायु रक्षा ने हूती विद्रोहियों के 209 हमले विफल किए

दुबई 
सऊदी अरब के वांशिगटन स्थित दूतावास के मुताबिक, 24 सितंबर से अब तक सऊदी की वायु रक्षा प्रणालियों ने हूती विद्रोहियों के 209 हवाई हमलों को नाकाम किया है. इनमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल हैं। 

सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता ने दावा किया है कि वायु रक्षा प्रणालियों ने रास तानूरा में चार ड्रोनों को रोका और नष्ट किया है. एक ओर सऊदी अरब पर हूती हमले जारी हैं. वहीं, दूसरी ओर सऊदी की ओर से भी इसका कड़ा जवाब दिया जा रहा है. सऊदी ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमलों को नाकाम किया है। 

वहीं, मंगलवार को हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को अपना निशाना बनाया. हूती लगातार सऊदी के उन इलाकों को अपना निशाना बना रहे हैं, जो कभी देश की पहचान हुआ करते थे। 

मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद के एक टावर को निशाना बनाया. इस हमले में दो भारतीय समेत 11 लोग घायल हो गए। 

सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित एक टावर पर हूतियों ने अटैक किया. इस हमले में 11 लोग जख्मी हो गए. इनमें दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं। 

संबंधित अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. इस बीच, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करने की अपील की है। 

बता दें कि हूती विद्रोही इससे पहले भी रियाद पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा कर चुके हैं. हूती बार-बार रियाद और सऊदी के अन्य शहरों को निशाना बनाते रहे हैं। 

Related Posts

हुआंग की वापसी से एनवीडिया का मार्केट कैप 952 अरब डॉलर बढ़ा, चीन कनेक्शन पर जांच जारी

वाशिंगटन  दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कंपनी ने अपने सह संस्थापक जेनसन हुआंग को महज 11 दिन बाद फिर से मुख्य…

GTA 6 के लिए छोड़ी CEO की कुर्सी? जेनसन हुआंग की वापसी पर इंटरनेट में मजेदार मीम्स viral

 नई दिल्ली  पिछले काफी दिनों से चल रही गहमागहमी के बीच जेनसन हुआंग की एनवीडिया में बतौर सीईओ वापसी हो गई है। उनके अफेयर की खबरें सामने आने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581