भिंडी दो प्याज़ा रेसिपी: गर्मियों में लाजवाब स्वाद वाली आसान और टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका

 गर्मियों के मौसम में भिंडी की सब्जी खूब पसंद की जाती है. गरमा-गरम चावल के साथ भिंडी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. आपने भिंडी की कई तरह की सब्जियां खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी भिंडी दो प्याजा ट्राई किया है. यह सब्जी खाने में काफी टेस्टी लगती है. इसे आप घर पर किसी खास मौके या वीकेंड पर आसानी से बना सकते हैं.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी मांग-मांगकर खाएंगे. आज हम आपको घर पर आसानी से भिंडी दो प्याजा बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं भिंडी दो प्याजा बनता कैसे हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 किलो – भिंडी

2 प्याज

1 छोटा चम्मच  अदरक-लहसुन पेस्ट

2 बड़ा चम्मच  दही

1 हरी मिर्च

2 बड़ा चम्मच हरा धनिया

1/4 छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच अमचूर

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला

1 इंच टुकड़ा दालचीनी

2 इलायची

3-4 बड़ा चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

भिंडी दो प्याजा बनाएं कैसे ?
    सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें, ताकि उसमें नमी न रहे. फिर भिंडी को बीच से लंबा काट लें और अलग रख दें.
    अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम गैस पर भिंडी को हल्का फ्राई करें. भिंडी का रंग थोड़ा बदल जाए तो गैस बंद करके उसे एक बाउल में निकाल लें.
    उसी कड़ाही में दोबारा थोड़ा तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, इलायची और दालचीनी डालकर भूनें. खुशबू आने लगे तो कटा हुआ प्याज डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं, जब तक प्याज हल्का पारदर्शी न हो जाए.
    अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मसालों को थोड़ा पकने दें. इसके बाद दही डालकर चलाएं और तब तक पकाएं जब तक दही से तेल अलग होने न लगे.
    अब फ्राई की हुई भिंडी डालकर अच्छे से मिक्स करें. कड़ाही को ढककर 5–7 मिनट तक कम गैस पर पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें.
    अंत में गरम मसाला डालकर थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें. अब आपका टेस्टी भिंडी दो प्याज़ा तैयार है, इसे रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म परोसें.

 

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581