भारत टैक्सी की सेवाओं में होगा सुधार, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर प्रचार के साथ बनेगी समर्पित टीम

जयपुर
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में रविवार को नेहरू सहकार भवन में भारत टैक्सी के संचालन, सेवाओं की गुणवत्ता एवं राइड संख्या में वृद्धि के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने राज्य में भारत टैक्सी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसके संचालन को अधिक प्रभावी, प्रतिस्पर्धी एवं जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत टैक्सी के अधिकारियों को आगामी 2 माह में 5,000 राइड प्रतिदिन तक बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप इसके लिए समर्पित टीम गठित करने, प्रभावी प्रोत्साहन (इंसेंटिव) मॉडल विकसित करने तथा आगामी 15 दिवस में व्यापक मार्केटिंग एवं कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भारत टैक्सी का प्रचार-प्रसार करने, स्टैंडी स्थापित करने, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से प्रचार गतिविधियां संचालित करने तथा जयपुर नगर निगम के सहयोग से मार्केटिंग को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, परिवहन,नगर निगम, डेयरी आदि विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करने पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव ने खुद मोबाइल ऐप पर परखी सुविधा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वयं अपने मोबाइल फोन पर भारत टैक्सी ऐप का अवलोकन किया तथा इसकी कार्य प्रणाली एवं उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक राइड की समीक्षा करने तथा यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

राजस्थान के मुख्य सचिव श्रीनिवास ने भारत टैक्सी के संचालन की दैनिक मॉनिटरिंग, पोर्टल पर नियमित प्रगति रिपोर्ट दर्ज करने तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सारथियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति का सतत आंकलन करने तथा सेवाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जयपुर में वर्तमान में भारत टैक्सी पर 53,766 ड्राइवर पंजीकृत
बैठक में बताया गया कि जयपुर में वर्तमान में भारत टैक्सी पर 53,766 ड्राइवर पंजीकृत हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राइड संख्या में वृद्धि के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, राजफेड के एमडी सौरभ स्वामी, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा, नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

₹36.4 लाख के पोस्ट ऑफिस घोटाले में बड़ा फैसला, अब पीड़ितों को वापस मिलेगी रकम

भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में डाक विभाग को बड़ा झटका देते हुए बीना पोस्ट ऑफिस शाखा में हुई 36.4 लाख रुपये की धोखाधड़ी के पीड़ितों को…

दिवाली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें; जानें पूरा टाइम टेबल

रायपुर  दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर देश भर में घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। दक्षिण पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581