युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम, भारत निर्माण युवा दल ने कसी कमर

चंडीगढ़
 हरियाणा में युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत निर्माण युवा दल ने राज्यव्यापी जनजागरण अभियान का नया चरण शुरू करने की घोषणा की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी एवं भारत निर्माण युवा दल के संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने बताया कि 3 अगस्त से 11 अगस्त तक 'नशा मुक्त कांवड़ यात्रा' हरिद्वार से बागेश्वर धाम, बाघोत (महेंद्रगढ़) तक पैदल निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशामुक्त समाज, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का व्यापक जनआंदोलन बनेगी।

अभिमन्यु सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति सामाजिक और पारिवारिक जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में जनभागीदारी से चलाया गया जागरूकता अभियान ही इस समस्या का प्रभावी समाधान बन सकता है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्माण युवा दल पिछले एक वर्ष से हरियाणा के विभिन्न जिलों में स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशामुक्ति अभियान चला रहा है।

संगठन ने 'नशा मुक्त शादियां' जैसी पहल भी शुरू की है, जिसके तहत बिना शराब और अन्य नशों के संपन्न होने वाले विवाहों को सम्मानित किया जाता है। उनका कहना था कि यदि युवाओं को सही नेतृत्व और सकारात्मक अवसर मिलें तो वही देश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति बन सकते हैं।

अभिमन्यु सिंह यादव ने सभी खाप पंचायतों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, महिलाओं और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जिस-जिस गांव, कस्बे और शहर से गुजरेगी, वहां नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

इस अभियान को हरियाणा की विभिन्न खाप पंचायतों और सामाजिक संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिला है। इनमें दहिया खाप के सुरेंद्र दहिया, रोहतक से जगजीत जाखड़, 84 खाप के हरदीप सिंह, नरवाल खाप (गोहाना) के भलेराम, हुड्डा खाप के इंद्र सिंह, सतगाम खाप के ओमप्रकाश सुनारिया, नांदल खाप के महेंद्र सिंह, 8 गामा के रणबीर बोहर, राजकुमार सुनारिया, कादियान खाप के बिल्लू तथा मलिक खाप के जगबीर सिंह शामिल रहे। सभी ने समाज से अधिक से अधिक लोगों को इस नशामुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील की।

अभिमन्यु सिंह यादव ने कहा कि नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही जीती जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त हरियाणा के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Posts

गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक छटा से सजा समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

रायपुर, लोकभवन में राज्यपाल  रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते…

योगी सरकार की पहल से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, अब बेड की उपलब्धता के आधार पर होगा अस्पतालों में रेफरल

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581