BCCI ने बदली भारतीय टीम, दो खिलाड़ियों की छुट्टी; प्रसिद्ध कृष्णा-सुंदर बाहर

नई दिल्ली

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध ने शुरुआती दो मैच खेले थे लेकिन गुवाहाटी वनडे में उन्हें चोट लगी। वह बाएँ हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय वनडे टीम में उनकी जगह शामिल किया गया है। वहीं बोर्ड ने आगामी टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड से हटा दिया गया है।

बीसीसीआई ने दिए दो अपडेट
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कन्फर्म किया है कि प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अंशुल कंबोज को अंतिम वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। कंबोज फिलहाल पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में भारत ए के लिए खेल रहे हैं। भारत की टीम में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए कंबोज ने पहली पारी में 17.3 ओवर गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में केवल दो ओवर गेंदबाजी की।

भारतीय टीम तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को मुल्लांपुर में खेलेगी। प्रसिद्ध छह अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। सुंदर की जगह नमन धीर आए हैं।

वॉशिंगटन सुंदर को टी20 सीरीज से हटाया गया
सीनियर चयन समिति ने टीम प्रबंधन से सलाह-मशविरा कर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर करने का फैसला किया है। चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर लिया है। रणजी ट्रॉफी का अगला सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला है और अपने राज्य की टीम से खेलकर सुंदर के पास रेड बॉल क्रिकेट और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा। सुंदर अब तमिलनाडु के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे।

बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, ''न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी सत्र शुरू होने के साथ वॉशिंगटन को अपनी राज्य टीम के लिए लाल गेंद से क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। नमन धीर को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में उनके स्थान पर शामिल किया गया है।''

भारत की अपडेट हुई वनडे टीम :
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप कप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज।

भारत की अपडेट हुई टी20 इंटरनेशनल टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

Related Posts

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

न्यूजीलैंड ने भारत का विजयरथ रोका, चौथे टी20 में 259 रन बनाकर 87 रनों से जीता मुकाबला

ऑकलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया. ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581