लखनऊ में आज से बैडमिंटन का रोमांच, 2.50 लाख डॉलर के टूर्नामेंट में उतरेंगे दिग्गज खिलाड़ी

लखनऊ
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर-300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले सोमवार को देश-विदेश के शटलरों ने कोर्ट पर जमकर पसीना बहाया। चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इनमें एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम के सदस्य एचएस प्रणय, पिछले संस्करण की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा तथा तीन बार की ओलंपियन अश्विनी पोनप्पा प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गोमतीनगर में होगा टूर्नामेंट
गोमतीनगर स्थित योनेक्स-सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में होने वाले इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 2.50 लाख अमेरिकी डॉलर है। चैंपियनशिप के लिए कई शीर्ष भारतीय और विदेशी खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं। इनमें मिश्रित युगल की शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो के भी नाम हैं। तीसरी वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय ने भी अभ्यास के दौरान कोर्ट पर लंबा समय बिताया।

तन्वी शर्मा पर रहेंगी नजरें
महिला वर्ग में उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा पर विशेष नजर रहेगी। दोनों ने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इस बार उनकी कोशिश खिताब जीतने की होगी, जबकि तीन बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं अश्विनी पोनप्पा मिश्रित युगल में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं।

शटलरों ने बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी के साथ ओमैक्स हाइट्स स्थित गौरव खन्ना एक्सीलिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी अभ्यास किया। भारतीय खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी से घरेलू शटलरों को विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाने और महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक हासिल करने का मौका मिलेगा। क्वालीफाइंग मुकाबले मंगलवार सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। इसी दिन युगल वर्ग के कुछ मुख्य ड्रा के मुकाबले दोपहर 2:30 बजे से खेले जाएंगे। अन्य मुख्य ड्रा के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे। महिला युगल में पिछले संस्करण की विजेता जोड़ी लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

मुख्य ड्रॉ में उत्तर प्रदेश के शटलरों से उम्मीद
महिला एकल में उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह भारतीय चुनौती पेश करेंगी। महिला युगल में श्रुति मिश्रा कोर्ट पर मणिपुर की प्रिया के साथ उतरेंगी। इसके अलावा समृद्धि सिंह-अमोलिका सिंह सिसोदिया और सोनाली सिंह-रितिका ठाकेर की जोड़ियां भी खिताब के लिए जोर-आजमाइश करती नजर आएंगी।

 

Related Posts

शुभमन गिल को ICC का झटका, गेंद पर लार लगाने की पाबंदी अब स्थायी हुई

    नई दिल्ली भारतीय कप्तान शुभमन गिल की गेंद पर सलाइवा (लार) लगाने की अनुमति देने की मांग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खारिज कर दिया है. ICC…

प्रियांश आर्या की विस्फोटक पारी से दिल्ली ने बनाया 275 रन, तमिलनाडु पस्त

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले युवा धाकड़ बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अद्भुत कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने टी20 मैच में ताबड़तोड़ 19 छक्के उड़ाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581