CG में शिक्षकों की मनमानी उजागर, उपस्थिति बिना वेतन और पढ़ाई से वंचित छात्र

बेमेतरा.

जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पदस्थ एक गणित के शिक्षक हरजीत अनंत पिछले तीन सालों से मर्जी से नौकरी कर रहे हैं और बिना स्कूल जाए उनके नाम पर हर महीने सैलरी निकल रही है।

स्कूल के छात्रों ने बताया कि शिक्षक हरजीत अनंत अपनी इच्छा के अनुसार स्कूल आते-जाते हैं। गणित विषय के शिक्षक होने के बावजूद वे कभी नहीं पढ़ाते हैं। पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल के अन्य शिक्षकों पर डाल रखी है, जबकि वे खुद सिर्फ समय काटने और घूमने में व्यस्त रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि उपस्थिति रजिस्टर में उनकी पूरे महीने की हाजिरी और हस्ताक्षर दर्ज मिलते हैं।

अधिकारी नहीं मामले से अंजान
स्कूल के अन्य शिक्षक भी इस शिक्षक की हरकतों से बेहद परेशान हैं, लेकिन विभागीय खौफ या अन्य कारणों के चलते वे सामने आने से इंकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह पूरा मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों DEO, BEO, CSC और ABEO को भी पता है, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

खड़े हुए कई सवाल
बड़ा सवाल यही है कि आखिर उक्त शिक्षक को कौन संरक्षण दे रहा है और कार्रवाई के नाम पर जवाबदार के हाथ-पैर क्यों फूल रहे हैं। इस मामले में जब हमने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अभय जायसवाल से बात की, तो उन्होंने शहर से बाहर होने का हवाला देते हुए फोन काट दिया। इस मामले हमने जिले की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं मिला। अब देखना होगा कि उक्त शिक्षक के ऊपर कब करवाई होती है और बच्चों को गणित का टीचर कब मिल पाता है।

Related Posts

सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

सवा करोड़ से अधिक महिलाओं ने संभाली कारोबार की कमान, स्वयं सहायता समूहों के जरिए गांवों में खड़ा हो रहा उद्यमिता का मजबूत नेटवर्क 12 लाख स्वयं सहायता समूहों से…

लखनऊ में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सीएम योगी की मौजूदगी में परखी गई आपातकालीन तैयारियां

हवाई हमले से लेकर केमिकल अटैक तक का अभ्यास, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने दिखाया राहत-बचाव का दम ब्लैकआउट, बम धमाके और आगजनी का जीवंत प्रदर्शन, सुरक्षित शेल्टर में पहुंचाए गए नागरिक फायर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581