बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला रोचक, बीजेपी-राजद और प्रशांत किशोर आमने-सामने

लखनऊ
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना में सियासी तापमान चरम पर है। इस विधानसभा सीट पर विभिन्न पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर एक बार फिर कमल खिलाने के लिए बेकरार है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद पटना में मोर्चा संभाल लिया है। आज नितिन नवीन ने वार्ड संख्या-36 से पदयात्रा की है। इस दौरान उन्होंने कई घरों में जाकर लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील भी की।

नितिन नवीन के साथ बीजेपी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। नितिन नवीन ने इस पदयात्रा के दौरान कहा कि मैं आज अपने इस इलाके में हूं। यहां पर मेरा बचपन बीता है। इन इलाकों में हमने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है। इन्हीं इलाकों में हम बचपन में क्रिकेट खेल कर बड़े हुए हैं। मां-पापा की यादें मुझसे जुड़ी हैं उनका साथ हमेशा रहा जो कहीं ना कहीं बड़ी बात है। मैं यहीं का हूं और यहीं का रहूंगा।

इस पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन के साथ चल रहे कार्यकर्ता लगातार नारे भी लगा रहे थे। इस दौरान नितिन नवीन हाथ जोड़कर लोगों से बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा को वोट देने की अपील कर रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं में इस दौरान जोश नजर आ रहा था और नितिन नवीन भी बुजुर्ग, महिला और युवा सभी से गर्मजोशी के साथ मिल रहे थे। इलाके के कुछ लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नितिन नवीन के आने से वो खुश हैं।

बता दें कि बांकीपुर बीजेपी की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट से नितिन नवीन खुद विधायक रहे हैं। नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और इसपर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट से पहली बार जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। राजद ने इस सीट से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के कई दिग्गज इस सीट पर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होगा।

बांकीपुर में राजद का रोड शो 27 और 28 जुलाई को
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल ( राजद) का रोड शो 27 और 28 जुलाई को होगा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। इस बाबत पार्टी ने जिला प्रशासन से रोड शो के लिए अनुमति मांगी है। मालूम हो कि तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से दिल्ली लौट आए हैं। उनके रविवार को पटना पहुंचने की संभावना है। इसके बाद वे चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। बांकीपुर उपचुनाव के राजद के रोड शो में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने से नेताओं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा।

Related Posts

माघ मेला 2027 में श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधा, थ्री-डी पार्क और बेहतर रेलवे व्यवस्थाओं की तैयारी

प्रयागराज माघ मेला 2027 को लेकर इस बार प्रयागराज मेला प्राधिकरण का प्रयास प्रयाग स्टेशन पर व्यवस्थाओं को बढ़ाने का है। इसे लेकर मेला प्राधिकरण ने उत्तर रेलवे के लखनऊ…

पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देवरिया/गोरखपुर। देवरिया के पूर्व सांसद, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को देवरिया जनपद स्थित उनके पैतृक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581