धर्म और समर्पण की मिसाल: युवाओं की पहल पर जैन तीर्थों के दर्शन हेतु रवाना हुआ जत्था

चंडीगढ़/लुधियाना.

श्री मनोवांछित पार्श्वनाथ जैन मंदिर सोसायटी के तत्वावधान में श्री मनोवांछित वल्लभ जैन युवक मंडल की ओर से राजस्थान के जैन तीर्थ स्थलों की यात्रा हेतु जत्था नूरवाला रोड जैन प्रॉपर्टी नजदीक रवाना हुआ। सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का उच्चारण किया। इस अवसर पर  मनोवांछित पार्श्वनाथ जैन मंदिर सोसायटी के चेयरमैन सीए संजीव जैन व अध्यक्ष ललित जैन ने झंडे की रस्म अदा कर बस को रवाना किया।

इस दौरान संजीव जैन, ललित जैन ने कहा कि युवक मंडल की ओर से धार्मिक तीर्थ स्थलों के लिए यात्रा करवाना एक प्रशंसनीय पहल है। इससे युवाओं में धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। ऐसे आयोजन के लिए व धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए  युवा वर्ग को आगे आना होगा है। धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाने के सभी मंडल के सदस्य बधाई के पात्र हैं। उपाध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि यात्रा श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ, श्री नवलखा पार्श्वनाथ, श्री स्वयंभू पार्श्वनाथ, सेसली, न्यू पावापुरी, जीरावाला पार्श्वनाथ, श्री नाकौडा जी, 72 जिनालय आदि के लिए भक्त दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद लेंगे।

इस दौरान समिति की ओर से संघपति अंकित जैन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी चेयरमैन सीए संजीव जैन, अध्यक्ष ललित जैन, उपाध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री विनय जैन (एनके),  कैशियर अविनाश जैन, रोहित जैन, मनीष जैन (हैप्पी), विनोद जैन, सुनीता जैन, मंजुला जैन, रजत जैन, विक्रम जैन (गब्बर), विशाल जैन, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन,  सैक्ट्री विनय जैन (बंटी), कैशियर सुमित जैन, यात्रा संचालक मनीष जैन (डिंपल) आदि उपस्थित थे।  

Related Posts

18 नवंबर का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगी खुशखबरी?

मेष राशि आज के दिन आप धन के मामले में सुधार देखेंगे। बिजनेस करने वाले विस्तार के लिए धन जुटा पाएंगे। लीडर की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को अपने जूनियर्स…

Akshaya Navami 2026: कब मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें महात्म्य और धार्मिक महत्व

 सनातन धर्म में प्रकृति व अध्यात्म के समन्वय का महापर्व अक्षय नवमी या आंवला नवमी 18 नवंबर, बुधवार को मनायी जाएगी। इस दिन किया गया जप, तप, दान और तर्पण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581