वनीला, मैंगो और चॉकलेट आइसक्रीम घर पर बनाने का आसान तरीका

भीषण गर्मी में अगर ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. ये गर्मी की तपिश से राहत तो देती है, लेकिन इन्हें खाने में डर भी लगता है. दरअसल, बाजार में मिलने वाली स्टिक या स्कूप आइसक्रीम को बनाने के लिए प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स इस्तेमाल किए जाते हैं. इन्हें खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसी फिक्र को दूर करने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक ऐसी कमाल की रेसिपी शेयर की है, जो बाजार की महंगी आइसक्रीम को भी मात दे देगी.

इस रेसिपी की मदद से आप बिना किसी मशीन या महंगे तामझाम के, आप घर की ही बहुत ही आम सी चीजों से एकदम 'सुपर क्रीमी' और टेस्टी आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं वो भी वनीला, मैंगो और चॉकलेट तीन फ्लेवर्स की. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का ये तरीका इतना आसान है कि एक बार इसे आजमाने के बाद आप बाहर की आइसक्रीम लाना भूल जाएंगे. तो चलिए, जानते हैं शेफ पंकज का वो सीक्रेट जो आपकी होममेड आइसक्रीम को परफेक्ट टेक्शचर देगा.

इंग्रेडिएंट्स:
    3 कप दूध (750 ml)
    ½ कप चीनी
    2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
    1 टीस्पून वनीला एसेंस
    1 कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम

फ्लेवर के लिए:
    आम की प्यूरी (मैंगो)
    डार्क चॉकलेट (200 ग्राम)

बनाने का तरीका:
1. कस्टर्ड बेस तैयार करें: आइसक्रीम का बेस तैयार करने के लिए दूध लें और उसमें चीनी डालकर उबालें. अब कॉर्नफ्लोर और ठंडे दूध का स्मूद घोल बनाकर उबलते दूध में डालें. ध्यान रखें कि कॉर्नफ्लोर को जब आप ठंडे दूध में मिलाएं तो गांथ न पड़े. इसे गाढ़ा होने तक चलाएं, फिर गैस बंद कर वनीला एसेंस मिलाएं. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.

2. क्रीम को व्हिप करें: बेस जब तक ठंडा होता है, तब तक आप चिल्ड क्रीम लें. अब इस चिल्ड क्रीम को तब तक फेंटें जब तक वो गाढ़ी होकर फ्लफी न हो जाए. ध्यान रहे, ज्यादा फेंटने से क्रीम फट सकती है; अगर ऐसा हो तो थोड़ी ताजी क्रीम मिलाकर बैलेंस करें.

3. मिक्सिंग का सही तरीका: अब ठंडे कस्टर्ड में व्हिप्ड क्रीम को थोड़ा-थोड़ा करके डालें. इसे जोर से चलाने के बजाय बहुत हल्के हाथों से कट एंड फोल्ड मेथड से मिक्स करें. यही वो सीक्रेट है जो आपकी होममेड आइसक्रीम को सुपर क्रीमी टेक्शचर देगा.

4. फ्रीजिंग और परफेक्ट सेट: अब इस मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रखें. जितनी जल्दी आइसक्रीम जमेगी, उसमें बर्फ के क्रिस्टल उतने ही कम बनेंगे और वो बाजार जैसी स्मूद तैयार होगी. आइसक्रीम जमाने के लिए  6–8 घंटे तक फ्रीज करें. अगर ज्यादा सख्त हो जाए, तो खाने से पहले 15–20 मिनट बाहर रखें.

5. आपकी वेनिला आइसक्रीम तैयार है. अगर आप मैंगो आइसक्रीम या चॉकलेट आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो तैयार बेस से बना सकते हैं.

मैंगो आइसक्रीम
    अगर आप मैंगो आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आम की प्यूरी बनाएं.
    इसे आइसक्रीम बेस में मिलाकर हल्के हाथ से फोल्ड करें. चाहें तो आम के छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं.
    अब एक दूसरे कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रख दें.

चॉकलेट आइसक्रीम
    अगर आप घर बैठे चॉकलेट आइसक्रीम का मजा लेना चाहते हैं, तो उसके लिए डार्क चॉकलेट को माइक्रोवेव या डबल बॉयलर किसी में भी पिघला लें.
    इसमें आइसक्रीम बेस मिलाएं और हल्के हाथ से फोल्ड करें.
    चाहें तो चॉक चिप्स भी डाल सकते हैं. अब फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581