मुलायम रोटी बनाने का आसान तरीका, आटे में मिलाएं ये एक चीज

 शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे गरम-गरम, मुलायम और फूली-फूली रोटी खाना पसंद न हो. फूली हुई मुलायम रोटी और उस पर लगा घी खाने का मजा दोगुना कर देती है. लेकिन जैसे हर रोज चाय का स्वाद टपरी जैसा नहीं आता है, वैसे ही रोजाना मुलायम रोटी बनाना भी मुश्किल होता है. ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार रोटी मुलायम ही बने. कई बार पूरी कोशिश के बाद भी रोटियां सख्त बन जाती हैं या थोड़ी देर में सूखकर कड़ी हो जाती हैं.

रोटी कड़ी होने का एक सबसे बड़ा कारण आटा गूंधने में होने वाली गलती होती है. दरअसल, रोटी का आटा गूंधने के लिए अक्सर लोग नॉर्मल पानी और नमक का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद भी सॉफ्ट रोटी नहीं बन पाती है. ऐसे में खाना पकाने और खाना खाने का सारा मजा खराब हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक छोटा सा किचन ट्रिक आपकी रोटियों का स्वाद और टेक्शचर पूरी तरह बदल सकता है. इस ट्रिक को अपनाकर आप हर बार मुलायम रोटी बना सकते हैं.

सादे पानी से नहीं, ऐसे गूंथें आटा
आमतौर पर घरों में आटा गूंथने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करते हैं. ये तरीका सही है, लेकिन इससे हर बार मुलायम रोटी नहीं बनती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि रोटी लंबे समय तक मुलायम रहे, तो पानी में थोड़ा सा दही मिलाकर आटा गूंधें. इस छोटी सी ट्रिक से रोटियां हर बार सॉफ्ट बनेंगी और लंबे समय तक वैसी ही सॉफ्ट भी रहेंगी.

दही मिलाने से क्या होता है फायदा?
1. रोटी बनती है ज्यादा सॉफ्ट: अगर आप आटे में दही मिलाते हैं, तो इससे आटा ज्यादा मुलायम हो जाता है. इससे बनी रोटियां न सिर्फ तुरंत नरम लगती हैं, बल्कि काफी देर तक वैसे ही सॉफ्ट-सॉफ्ट बनी रहती हैं.

2. बेलने में नहीं होती परेशानी: दही में हल्की सी खटास होती है, जो आटे को सॉफ्ट और स्मूद बना देती है. इससे आटा बेलने में आसानी होती है और रोटी बनाना भी आसान हो जाता है.

3. स्वाद हो जाता है और भी अच्छा: सादे पानी से आटा गूंधने के बजाय जब आप दही मिलाकर गूंधते हैं, तो रोटी और भी ज्यादा देस्टी लगने लगती है. बिना घी या तेल के भी रोटियां ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं.

4. रोटी जल्दी सूखती नहीं: अक्सर रोटियां कुछ देर बाद सख्त और सूखी हो जाती हैं. लेकिन दही वाले आटे से बनी रोटियां ज्यादा देर तक फ्रेश और नरम बनी रहती हैं.

कैसे तैयार करें दही वाला पानी?
अगर आप दही वाला पानी तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले थोड़ा गुनगुना पानी लें. उसमें 1-2 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला लें. अगर आप ये सोच रहे हैं कि ज्यादा दही डालने से रोटी ज्यादा मुलायम बनेगी तो आप गलत हैं. ऐसे में ध्यान रखें कि दही ज्यादा न हो, वरना आटा चिपचिपा हो सकता है. अब इसी पानी से सामान्य तरीके से आटा गूंध लें.

Related Posts

दिवाली की सजावट में न करें ये 5 गलतियां, एक चूक से लग सकती है घर में आग

दिवाली आने वाली है और ऐसे में घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है. कोई बालकनी में रंग-बिरंगी झालर लगाता है, तो कोई छत और दरवाजे…

दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी, घर पर आसान तरीके से करें तैयार

दिवाली पर जब घर में मेहमान आते हैं, तो चाय के साथ कुछ मीठा परोसने का मन जरूर करता है. हर बार बाजार की मिठाई लाने के बजाय इस बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581