अजमेर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, दिव्यांगों की सुविधा से लेकर CCTV और पैनिक बटन तक मिलेंगे फीचर्स

अजमेर
 प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत अजमेर को 20 नई वातानुकूलित (AC) ई-बसें मिली हैं। शहर के 15 रूटों पर इन बसों का संचालन होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और महापौर अनामिका शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि पहले अजमेर को 30 बसें मिलनी थीं। उन्होंने अजमेर के लिए और बसें आवंटित कराने का प्रयास किया। इसके बाद अब कुल 100 बसों के आवंटन को मंजूरी मिली है। इससे शहरवासी अजमेर सहित आसपास के क्षेत्रों किशनगढ़, पीसांगन और नसीराबाद तक सफर कर सकेंगे।

महापौर अनामिका शर्मा ने कहा कि इन बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आयुक्त गौरव बुढ़ानिया ने बताया कि बसों की रेंज करीब 200 किलोमीटर तक है।

इससे पहले महापौर ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी का स्वागत किया। इस मौके पर नगर निगम उपायुक्त भरतराज गुर्जर, उपायुक्त महावीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, पार्षद मोनिका जैन, सूफिया कुरैशी, विवेक रावत और पूर्व पार्षद मनोज मामनानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इन रूटों पर चलेंगी ई-बसें
    वरुण सागर से तबीजी
    किशनगढ़
    नरवर से वरुण सागर वाया स्टीफन चौराहा
    अजमेर से बोराड़ा वाया रामसर
    माखुपुरा से माकड़वाली वाया शास्त्री नगर
    तबीजी से जनाना हॉस्पिटल वाया एमडीएस यूनिवर्सिटी
    अजमेर से पुष्कर वाया लीला सेवड़ी
    माकड़वाली से श्रीनगर-बडलिया
    अजमेर से किशनगढ़ वाया गेगल
    अजमेर से गोविंदगढ़ वाया पुष्कर
    कुंदन नगर से भगवंत यूनिवर्सिटी वाया माखुपुरा
    नौसर से चंद्रवरदाई नगर वाया रामगंज
    अजमेर से पुष्कर वाया होकरा
    अजमेर से ब्यावर सिटी
    अजमेर से अरांई
    अजमेर से नसीराबाद वाया माखुपुरा

ये सुविधाएं मिलेंगी बसों में
    दिव्यांग यात्रियों के चढ़ने के लिए लिफ्ट की सुविधा।
    वॉयस रिकॉर्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे।
    अग्निशमन यंत्र।
    पैनिक बटन, जिससे कंट्रोल रूम में अलर्ट मैसेज पहुंचेगा।

Related Posts

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने…

जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां

भोपाल  दीपावली का पर्व देशभर में रोशनी, खुशियों और समृद्धि के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जनजातीय अंचलों में इस पर्व का स्वरूप कुछ अलग और बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581