11 तोला सोने की लूट का खुलासा, भोपाल में डॉक्टर की महिला मित्र ने कराई थी लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल 

राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स क्षेत्र स्थित किलोल पार्क के पास 10 अप्रैल की सुबह टीबी रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉक्टर के साथ हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में लूट की साजिश किसी पेशेवर गैंग ने नहीं, बल्कि फरियादी डॉक्टर की करीबी महिला मित्र आलिया खान ने ही रची थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। 

श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार, फरियादी डॉक्टर मनोज वर्मा रोज सुबह साइकिलिंग के लिए निकलते थे और हाथ में करीब 11 तोले का सोने का कड़ा पहनते थे। इसी बात ने आरोपी महिला आलिया खान को लालच में डाल दिया। डॉक्टर की परिचित होने के कारण वह उनकी दिनचर्या, रूट और आदतों से भली-भांति वाकिफ थी। उसने इसी जानकारी का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ लूट की साजिश रची।

करीबी महिला मित्र निकली साजिश की मास्टरमाइंड
पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला सच सामने आया कि इस अपराध के पीछे मुख्य साजिशकर्ता आलिया खान थी, जो डॉक्टर की जान-पहचान की महिला मित्र थी. आलिया को डॉक्टर के काफी करीब माना जाता था और उसे डॉक्टर के पास मौजूद कीमती सामानों के साथ-साथ उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों की भी पूरी जानकारी थी. पैसे के लालच में आकर आलिया ने कई साथियों के साथ मिलकर लूट की एक साजिश रची. उसने लुटेरों को डॉक्टर की सटीक जगह और उनके कार्यक्रम की जानकारी दी, जिसके आधार पर अपराधियों ने इस अपराध को अंजाम दिया। 

दो आरोपी गिरफ्तार दो की तलाश जारी
तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने इस मामले की मुख्य मास्टरमाइंड आलिया खान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूटे गए सोने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. यह मामला उन अपराधों का एक गंभीर उदाहरण बनकर सामने आया है, जो सामाजिक विश्वास और रिश्तों की बुनियाद के भीतर ही पनपते हैं। 

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले डॉक्टर की रेकी की और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। घटना वाले दिन बदमाश सुनसान इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही डॉक्टर पॉलीटेक्निक रोड से किलोल पार्क के पास पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उनके ऊपर मिर्च पाउडर फेंका गया, जिससे वे असहाय हो गए और बदमाश सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए।

वारदात का तरीका
जैसे ही डॉक्टर वहां पहुंचे, अरशान खान ने उनका पीछा करते हुए साइकिल को टक्कर मारी, जिससे वे गिर पड़े। इसके बाद उसके दो साथियों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए। तीनों आरोपी बाइक पर मौके से भाग निकले।

CCTV से खुला राज
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे संदिग्धों की पहचान हुई। जांच आगे बढ़ने पर शक की सुई सीधे आलिया खान पर जा टिकी। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने साजिश कबूल कर ली और अपने साथी अरशान का नाम उजागर किया।

एनजीओ चलाती है आरोपित
27 वर्षीय आलिया खान तलैया इलाके की निवासी है और खुद को समाज सेविका बताते हुए एक NGO चलाती है। बताया जा रहा है कि उसकी मुलाकात डॉक्टर से मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी। इसके बाद उसने योजनाबद्ध तरीके से उनकी निजी जानकारी जुटाई। पुलिस रिकॉर्ड में आलिया के खिलाफ पहले से चोरी का एक मामला भी दर्ज है।

वहीं, 22 वर्षीय अरशान खान, टीला जमालपुरा का रहने वाला है और उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उसी ने वारदात के दौरान डॉक्टर का पीछा कर उन्हें गिराया और साथियों के साथ लूट को अंजाम दिया।

पुलिस का यह कहना
जोन-3 के प्रभारी डीसीपी मयूर खंडेलवाल के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल लूट कांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे संदिग्धों की पहचान हुई। जांच के दौरान शक आलिया खान पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने साजिश कबूल कर ली और अपने साथी अरशान खान का नाम भी बताया। पुलिस ने आलिया खान (27), निवासी तलैया, और अरशान खान (22), निवासी टीला जमालपुरा, को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि आलिया खुद को समाजसेविका बताकर एक एनजीओ संचालित करती है और कुछ महीने पहले सुबह की सैर के दौरान उसकी डॉक्टर से पहचान हुई थी। उसने धीरे-धीरे उनकी निजी जानकारी जुटाई और वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आलिया के खिलाफ पहले से चोरी का एक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Posts

बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

रायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आज की जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी।…

आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

रायपुर अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस टीम ने आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581