अमित शाह का पंजाब दौरा आज, नशाखोरी के मुद्दे पर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे गृह मंत्री

 चंडीगढ़
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। शाह का 20 दिन में यह दूसरा दौरा है। जारी शेड्यूल के अनुरूप अमित शाह तीन शहरों में जाएंगे और नशाखोरी के कारण जान गंवाने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे लुधियाना पहुंच रहे हैं। जहां वह राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन करेंगे। 

शाह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद शाम को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाह दोपहर 12:15 बजे गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र के मारी पनवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे संगरूर के तूर बंजारा गांव की हरदम पट्टी और दोपहर 3:45 बजे मानसा के वार्ड नंबर 21 स्थित वाटर वर्क्स रोड पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

शाम चार बजे शाह लुधियाना में मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे ऐतिहासिक दरेसी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। वीवीआइपी सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड और आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

दशहरा समारोह में होंगे शामिल

परविंदर झोटा के पिता से मुलाकात
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी पंजाब आ रहे हैं। वे गुरदासपुर के मारी पवां में बिक्रमजीत सिंह, संगरूर के तूर बंजारा में गुलजार सिंह और मानसा में सरदार परमिंदर सिंह झोटा के परिवारजनों से मुलाकात करेंगे।

पंजाब के युवा नशे की वजह से बर्बाद हो रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नशे को रोकने के बजाय, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए गृह मंत्री पंजाब का दौरा कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा

    दोपहर 12:15 बजे – गुरदासपुर

        स्थान: मारी पनवां गांव, श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र

        कार्यक्रम: पीड़ित परिवार से मुलाकात।

    दोपहर 2:15 बजे – संगरूर

        स्थान: हरदम पट्टी, तूर बंजारा गांव

        कार्यक्रम: पीड़ित परिवार से मुलाकात।

    दोपहर 3:45 बजे – मानसा

        स्थान: वार्ड नंबर 21, वाटर वर्क्स रोड

        कार्यक्रम: पीड़ित परिवार से मुलाकात।

    शाम 4:00 बजे – लुधियाना

        कार्यक्रम: मीडिया से बातचीत।

    शाम 4:30 बजे – लुधियाना

        स्थान: ऐतिहासिक दरेसी मैदान

        कार्यक्रम: दशहरा समारोह में शामिल होना।

4.30 बजे पहुंचेंगे लुधियाना
अंत में अमित शाह लुधियाना में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम करीब 4:30 बजे हलवाड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे लुधियाना के दरेसी ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में दशहरा समारोह में शिरकत करेंगे।

इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाह के इस दौरे को राजनीतिक और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

रायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आज की जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी।…

आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

रायपुर अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस टीम ने आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581