PM मोदी की तारीफ में अमित शाह ने पढ़े कसीदे, गुरुग्राम में बोले- राष्ट्र को समर्पित है प्रधानमंत्री का जीवन

गुरुग्राम.

नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है. इस उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए.

'25 साल, सेवाकाल' पर कार्यक्रम: अमित शाह ने कहा "7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है. गरीब परिवार में जन्मे एक व्यक्ति ने अपने गुणों के आधार पर करोड़ों लोगों को साथ लेकर 25 साल तक लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया. ये व्यक्ति हमारे प्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं. जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी के ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे."

शाह ने कहा कि ये गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाना, नक्सलवाद खत्म करना, राम मंदिर और काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाना, देश में इन्फ्रास्ट्रक्र और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने की यात्रा है. हमने अभी-अभी प्रधानमंत्री को सुना. अमित शाह कार्यक्रम स्थल से 800 मीटर दूर चौराहे पर युवा सेवा ज्योति यात्रा लेकर पहुंचे और वहां मशाल को प्रतिस्थापित किया.

स्मृति ईरानी भी रही मौजूद: हरियाणा बीजेपी प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार हरियाणा पहुंचीं. वो गुरुग्राम में अमित शाह के साथ सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुईं. पार्टी ने उन्हें 23 सितंबर को हरियाणा प्रभारी बनाया. इससे पहले उन्हें 27 सितंबर को भिवानी में एक सम्मेलन में पहुंचना था, लेकिन वो नहीं आईं थी, फिर सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में जींद में उनके पहुंचने की जानकारी सामने आई. हालांकि वो गुरुग्राम में आईं. उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी भोला सिंह भी रहे.

Related Posts

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, शहडोल-नर्मदापुरम समेत कई संभागों में बारिश के आसार

भोपाल  'अर्नब' तूफान से मध्य प्रदेश में दिन में ठंडक बढ़ गई है। 4 दिन के अंदर ही अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट आई है।…

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

लुधियाना पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना का अपात्र होने के बावजूद लाभ लेने वाली 1,597 नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों की पहचान की है। ये महिलाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581