राजस्थान में 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 675 पेटी शराब के साथ कैंटर चालक गिरफ्तार

बीकानेर
पंजाब और चंडीगढ़ से राजस्थान होते हुए गुजरात तक पहुंच रहे अवैध शराब के कारोबार का नेटवर्क लगातार सक्रिय है। हैरानी यह है कि चंडीगढ़ से जोधपुर तक करीब 800 किलोमीटर का सफर तय करने वाले शराब से भरे वाहन रास्ते में 27 पुलिस थानों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस के हाथ इक्का-दुक्का वाहन ही लग पाते हैं। नेशनल हाईवे-62 पर महाजन पुलिस की ताजा कार्रवाई में चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 675 पेटियां और कैंटर जब्त किया गया है। जब्त माल की कीमत करीब 54 लाख रुपए बताई गई है। कैंटर जोधपुर जा रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। पिछले 15 दिनों में जोधपुर जा रही अवैध शराब की खेप पकड़े जाने की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

चंडीगढ़ से जोधपुर जा रही थी खेप
महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि पुलिस ने नेशनल हाईवे-62 पर कैंटर को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 675 पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब और कैंटर जब्त कर चालक दुर्गाराम पुत्र कापराऊ, निवासी थाना चौहटन, बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब की खेप चंडीगढ़ से जोधपुर ले जाई जा रही थी।

गुजरात तक नेटवर्क
त्योहारों और चुनाव के दौरान शराब की मांग बढ़ने के साथ ही अवैध कारोबार भी सक्रिय हो जाता है। दूसरे राज्यों से सस्ती शराब लाकर राजस्थान के रास्ते गुजरात तक पहुंचाई जाती है। गुजरात में शराबबंदी के चलते वहां इसकी अवैध खपत और तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। महाजन में पकड़ी गई खेप भी इसी नेटवर्क की एक कड़ी मानी जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लोड की गई और जोधपुर में किसे इसकी आपूर्ति होनी थी।

2-3 माह में बदलते हैं रूट
पूर्व में पकड़े गए शराब तस्करी के सरगनाओं से पूछताछ में सामने आया कि तस्कर हर दो-तीन माह में शराब परिवहन का रूट बदल देते हैं। पंजाब और चंडीगढ़ से गुजरात तक शराब पहुंचाने के लिए वाहन का रास्ता ही नहीं, बल्कि स्टाफ भी दो बार बदला जाता है। पंजाब से शराब लेकर आने वाला चालक राजस्थान तक ही वाहन चलाता है। जोधपुर पहुंचने के बाद दूसरा स्टाफ वाहन लेकर गुजरात की ओर रवाना होता है। कई बार तस्कर अवैध शराब से भरे वाहनों को एस्कॉर्ट भी करते हैं, ताकि रास्ते में पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहे।

15 दिन में दूसरी बड़ी खेप पकड़ी
जिला पुलिस ने 15 दिन में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले 18 अक्टूबर को भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर जैतपुर के पास एक कैंटर को रुकवाकर तलाशी ली गई थी। उसमें अंग्रेजी शराब और बीयर की 780 पेटियां बरामद हुई थीं। यह खेप भी जोधपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में बाड़मेर के नेतराड निवासी अकबर खां और कापराड़ निवासी नाथाराम भील को गिरफ्तार किया था।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
गिरफ्तार चालक से शराब की खरीद, परिवहन और संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले का अनुसंधान महाजन थानाधिकारी भजनलाल कर रहे हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज, भादरराम, राजेश, अनिल कुमार, अजय सिंह और सुभाषचंद्र सहित पुलिस टीम शामिल रही। भादरराम, राजेश, अजय सिंह, नेतराम और लूणकरणसर वृत्ताधिकारी कार्यालय के हजारीराम की विशेष भूमिका रही।

Related Posts

खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31…

योगी सरकार की बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़, दीपावली पर 6 दिन में बना रिकॉर्ड, एक करोड़ लोगों ने की यात्रा

दीपावली पर योगी सरकार की परिवहन व्यवस्था ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर छठ पर्व पर भी यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581