कमजोर बाजार के बीच इन पांच शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल पांच दिनों में

नई दिल्ली
 पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव नहीं रहा। बीते सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 194 अंक या 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,569 बंद हुआ। वहीं निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,207 पर बंद हुआ। एक तरफ जहां सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 47 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए इन शेयरों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जीएसबी फाइनेंस का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 47.90 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 31.86 रुपये से 47.12 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 19.08 फीसदी की उछाल के साथ 47.12 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 28.27 करोड़ रुपये है।

इसका शेयर पिछले हफ्ते 45.10 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 28.60 रुपये से 41.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 1.72 फीसदी की मजबूती के साथ 41.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 40.44 करोड़ रुपये है।

ये शेयर पिछले हफ्ते 40.41 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 9.80 रुपये से 13.76 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 4.96 फीसदी की तेजी के साथ 13.76 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 9.09 करोड़ रुपये है।

एग्जैटो टेक का स्टॉक पिछले हफ्ते 39.01 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 372.55 रुपये से 517.90 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की तेजी के साथ 517.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 521.29 करोड़ रुपये है।

यूनिकेम लैब का स्टॉक पिछले हफ्ते 35.12 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 473.30 रुपये से 639.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 639.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,502.45 करोड़ रुपये है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

Related Posts

नोएल टाटा के बोर्ड से हटने की चर्चा तेज, टाटा स्टील से वोल्टास तक इन 6 कंपनियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली टाटा ग्रुप में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो जाएंगे.…

करवा चौथ पर गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, चांदी ₹2,600 गिरी; जानें आज के सोने-चांदी के ताजा भाव

इंदौर  अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581