Akanksha Chamola News: रिश्ते और पहचान पर बड़ा खुलासा, 10 साल बाद सामने आया चौंकाने वाला सच

मुंबई 

टीवी स्टार गौरव खन्ना से अपने तलाक की खबर से सबको चौंकाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी निजी जिंदगी का एक बड़ा 'सीक्रेट' शो के भीतर ही लीक हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सनसनी मचा दी है। 

आकांक्षा चमोला उभयलिंगी हैं, लॉक अप 2, लॉक अप 2 अपडेट, श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला के बारे में चौंकाने वाला दावा किया, आकांक्षा चमोला का गौरव खन्ना से तलाक, लॉक अप 2 की प्रतियोगी श्रेया कालरा
नई दिल्ली. 'लॉक अप 2' में हर गुजरते एपिसोड के साथ रिश्तों, राज और रणनीतियों का खेल और दिलचस्प होता जा रहा है. शो में अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने घर के अंदर से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है. हाल ही में अपने तलाक की जानकारी देकर सुर्खियों में आईं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला को लेकर अब शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा कह दिया. जो सुर्खियों में छा गया। 

 शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने दावा किया कि एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला बायसेक्शुअल हैं. उन्होंने ये खुलासा तब हुआ जब आकांक्षा ने गेम के नियमों के तहत श्रेया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जिससे नाराज होकर श्रेया ने बदला लेने के लिए आकांक्षा की पर्सनल बात को गेम में उछाल दिया। 

 शो के दौरान इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला से बात करते हुए श्रेया कालरा ने आकांक्षा के इस राज को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया. श्रेया ने सूफी से पूछा, 'अगर मैं इस बात का खुलासा कर दूं, तो क्या मैं एक बुरी इंसान बन जाऊंगी?" इस पर सूफी ने गेम का पक्ष लेते हुए कहा, 'नहीं, यही तो गेम है।

इसके तुरंत बाद श्रेया ने दावा किया, 'वह बायसेक्सुअल है.' यह सुनते ही कैमरे का रुख तुरंत आकांक्षा चमोला की तरफ मुड़ गया. हालांकि, सूफी ने इसे निजी रखने का सुझाव भी दिया, लेकिन श्रेया सहमत नहीं हुईं. श्रेया ने कहा, 'अब सीक्रेट का इस्तेमाल हो चुका है. उसने मुझे यह बात भरोसे से बताई थी और हमने इसे शो पर उजागर कर दिया है. अब उसकी दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं और सिर्फ एक बची है। आकांक्षा चमोला का गौरव खन्ना से तलाक, लॉक अप 2 की प्रतियोगी श्रेया कालरा
आपको बता दें कि 'लॉक अप 2' के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला ने अपनी शादी टूटने की खबर देकर होस्ट फराह खान, रितेश देशमुख और दर्शकों को हैरान कर दिया था। 

आकांक्षा ने बताया था कि वह और उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया था कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, बल्कि भविष्य को लेकर दोनों की सोच अलग है। 

Related Posts

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए तैयार किया जा रहा है। उनकी मदद के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाथ आगे…

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

90 के दशक की बात ही कुछ और थी, जब फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सिनेमाघरों में त्योहार की तरह होती थीं. राजीव राय के निर्देशन में बनी साल 1994…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581