यूएई के बाद सेमीफाइनल में भी चमका आर्यवीर का बल्ला, 57 गेंदों पर बनाए 51 रन

अल अमरात
 आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ भारत के लिए शतक ठोका था। इस पारी से टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी आर्यवीर का बल्ला बोला है। भारत का सामना टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से हुआ। अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर सलामी बैटिंग करने उतरे आर्यवीर ने एक बार फिर पिच पर सेट होने में समय लिया लेकिन उसके बाद खुलकर छक्के-चौके मारे।

आर्यवीर ने 4 चौके और 4 छक्के मारे
आर्यवीर के बल्ले से 51 रनों की पारी निकली। उन्होंने 56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। एक समय वह 28 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने छक्के से अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। 57 गेंदों पर आर्यवीर ने 51 रनों की योगदान दिया। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौकों के अलावा 4 ही छक्के मारे। पहले विकेट के लिए कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ उन्होंने 117 रनों की साझेदारी बनाई।

आर्यवीर के टूर्नामेंट में 300 रन भी हुए
अंडर-19 एशिया कप 2026 में आर्यवीर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 51 रनों की पारी से उनके कुल रनों की संख्या 300 को पार कर गई है। 4 मैचों में 101 की औसत से आर्यवीर ने 303 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक के अलावा दो फिफ्टी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 29 चौके औऱ 16 छक्के निकले हैं। छक्के और चौके मारने के मामले में भी वह टॉप पर हैं।

इस अंडर-19 एशिया कप में अभी तक कोई और बल्लेबाज 250 के आंकड़े को भी नहीं छू पाया है। पाकिस्तान के उस्मान खान के 4 मैचों में 238 रन हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाजों में कोई 200 रनों तक भी नहीं पहुंचा है। आर्यवीर ने यूएई के खिलाफ 17 चौके और 7 छक्कों की मदद से 160 रनों की पारी खेली थी।

 

Related Posts

Badminton: लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन जारी, यू जेन को दूसरी बार हराकर बढ़ाया भारत का मान

कुमामोतो   भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने  चीनी ताइपे के ची यू जेन को सीधे गेम में हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन…

Sandpaper Gate Controversy: पैट कमिंस और पत्नी बेकी के बीच क्यों हुई तीखी बहस?

 सिडनी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस पर 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है. उस्मान ख्वाजा की किताब में किए गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581