फायर NOC और ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला तो होगी कार्रवाई, रांची में कोचिंग संस्थानों की जांच तेज

रांची
 विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने को लेकर रांची नगर निगम ने शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की नगर निवेशन शाखा की टीम ने गुरुवार को हरिओम टावर और ली डिजायर काम्प्लेक्स, लालपुर में संचालित कोचिंग एवं प्रशिक्षण संस्थानों की जांच की। 

नियमों के उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर छह संस्थानों के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान जब निगम की ओर से ली डिजायर कॉम्प्लेक्स स्थित स्काईटेक एविएशन के संचालक से स्वीकृत भवन प्लान, फायर एनओसी और ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज मांगे जाने पर हंगामा हो गया। 

स्काईटेक एविएशन प्रबंधन द्वारा निगम पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए किसी तरह का दस्तावेज देने से मना कर दिया गया। निगम ने संस्थान पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के बाद संस्थान के विरुद्ध निगम द्वारा नोटिस चस्पा किया गया।

जिन संस्थानों पर कार्रवाई की गई, उनमें समर्थ एकेडमी, फिट्जी, स्काईटेक एविएशन, मेंटर्स एडुसर्व और भनवर राठौड़ डिजाइन स्टूडियो सहित अन्य शामिल हैं। निगम ने संबंधित संस्थानों को नोटिस में दर्ज कमियों को दूर करने और आवश्यक वैधानिक दस्तावेज तीन दिनों के भीतर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

फायर सेफ्टी और ट्रेड लाइसेंस जरूरी
नगर निगम के अनुसार, व्यावसायिक भवनों में संचालित कोचिंग संस्थानों के लिए स्वीकृत भवन नक्शा, फायर एक्जिट, वैध फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। इन प्रावधानों का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 

निगम ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों की निर्धारित अवधि में कमियां दूर नहीं करने या जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित संस्थानों को सील किया जा सकता है।

Related Posts

आलू की एक जैसी सब्जी से हो गए हैं बोर, तो बनाएं राजस्थान की मशहूर बेसन टांगरी

रोजाना लंच या डिनर में आलू की एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. राजस्थान की मशहूर बेसन…

डीएम आवास में मृत कौओं में मिला H5N1 वायरस, पशु चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द; प्रशासन अलर्ट

बिहार शरीफ   नालंदा में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। बिहारशरीफ स्थित डीएम आवास परिसर में मृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581