अरबपति परिवार की महिला जिम ट्रेनर के साथ धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

 सूरत

ये हैरान कर देने वाली कहानी सूरत के एक जिम की है. यहां अरबपति फैमिली की एक महिला काफी समय से वर्कआउट के लिए जा रही थी. जिम के ट्रेनर ने महिला से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कीं और धीरे-धीरे अपनी बातों में उलझाकर प्रेमजाल में फंसा लिया. यह सब करीब सात साल तक चलता रहा. ट्रेनर ने तस्वीरें लेकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया. यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के पति ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की. अब आरोपी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 

दरअसल, सूरत के एक अरबपति परिवार की महिला सिटीलाइट इलाके के एक जिम में कसरत करने जाती थी. वहां जिम ट्रेनर के रूप में शब्बीर असगर ट्रंकवाला नाम का व्यक्ति काम कर रहा था. उसने महिला को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया. यह युवक पिछले 7 साल से महिला के संपर्क में था. जब महिला के पति को अपना वैवाहिक रिश्ता टूटता दिखा, तो उन्होंने जिम ट्रेनर से संपर्क किया। 

पिछले सात महीनों के दौरान उन्होंने जिम ट्रेनर से बातचीत भी की थी, लेकिन वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आया था. आरोपी शब्बीर ने महिला के साथ कुछ निजी तस्वीरें खींच ली थीं. इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था. जब महिला के पति ने शब्बीर से बात की, तो उसने तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी. इसके बदले में उसने महिला के पति से 5 लाख रुपये की मांग की और पति को जान से मारने की धमकी भी दी। 

कुछ दिनों पहले ही सूरत पुलिस की SOG टीम ने जिम ट्रेनरों के साथ बैठक कर उन्हें महिलाओं से बिना काम के दूर रहने और मैसेज न करने के निर्देश दिए थे. महिला के पति ने इस मीटिंग की खबरें देखीं तो उन्होंने तुरंत SOG पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. सूरत पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी शब्बीर असगर ट्रंकवाला को अरेस्ट कर लिया। 

शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उन्होंने बार-बार जिम ट्रेनर शब्बीर से मुलाकात कर उससे तस्वीरें वायरल न करने को कहा था. इसके बावजूद ट्रेनर ने एक बार उनके ही मोपेड का कांच तोड़कर महिला के पति के गले पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी. इसी के साथ पांच लाख रुपये मांगे। 

सूरत पुलिस की एसओजी टीम के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि कुछ दिनों पहले एसओजी ने जिम ट्रेनर और संचालकों की मीटिंग बुलाई थी. उन्हें चेतावनी दी गई थी कि जो भी ट्रेनर नियुक्त करते हैं, उनकी कैरेक्टर जांच जरूर करवाएं, उसके बाद ही काम पर रखें. साथ ही, ट्रेनर के रूप में कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए यह निर्देश था कि वे जिम में आने वाली महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का संबंध न बनाएं, यह न केवल गलत है, बल्कि आचार संहिता के भी विरुद्ध है। 

आरोपी ने महिला के पति से कहा- मैं तुम्हारी पत्नी को नहीं छोड़ूंगा
इसके बाद एक पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी लगभग सात साल से सैटेलाइट क्षेत्र के जिम में जा रही थी. वहां शब्बीर असगर ट्रंकवाला नाम के व्यक्ति से उसका अफेयर हो गया था. शब्बीर अब पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं है। 

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी थी कि मैं तुम्हारी पत्नी को नहीं छोड़ूंगा, मेरे पास तुम्हारी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वायरल कर दूंगा. अगर तुमने 5 लाख नहीं दिए. इसके बाद आरोपी दोबारा मिला और पैसों को लेकर दबाव बनाया. आरोपी शब्बीर कांच का व्यवसाय करता है, उसने कांच का टुकड़ा पीड़ित की गर्दन पर रखकर डराते-धमकाते हुए 50,000 रुपए ऐंठ लिए. इसके बाद से पीड़ित दहशत में था. हालिया मीटिंग देखकर पीड़ित ने हिम्मत जुटाई और पुलिस ने मामले की शिकायत की। 

Related Posts

‘अमेरिका में भारतीय ऐसा करता तो…’, अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक और अभिनेता इमरान खान को राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में तबियत से लताड़ा है। कोर्ट ने इमरान खान को…

मुरासु तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत यूपी और राजस्थान में क्या होगा असर?

नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु। एक हफ्ते के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581