हॉस्टल में 12वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, दंतेवाड़ा में शोक की लहर

दंतेवाड़ा.

जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर बालूद स्थित छू लो आसमान आवासीय कोचिंग संस्थान के हॉस्टल में गुरुवार को 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक कुआकोंडा ब्लॉक के श्यामगिरी गांव का रहने वाला था. नौ माह के भीतर संस्थान में छात्र की आत्महत्या की यह दूसरी घटना है.

इससे पहले मार्च में भी एक छात्र ने जान दे दी थी. जानकारी के अनुसार, छात्र गुरुवार सुबह स्कूल गया था. दोपहर 12 बजे भोजन अवकाश के दौरान हॉस्टल लौटने के बाद वह दूसरी पाली में स्कूल नहीं गया. शाम को स्कूल से लौटे साथी छात्रों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा. घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर और कोतवाली टीआई धनंजय सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है.

माता-पिता का कहना है कि पहले भी छात्र के साथ मारपीट की गई थी और उसे घर ले जाने के लिए बुलाया गया था. बताया जा रहा है कि कम उपस्थिति के चलते संस्थान प्रबंधन ने कुछ दिन पहले छात्र को नोटिस जारी किया था, जिससे वह आहत था. छात्र ने टीसी के लिए भी आवेदन दिया था. वह यहां पढ़ना नहीं चाहता था और टीसी लेकर अन्यत्र पढ़ाई करना चाहता था. फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Related Posts

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़. 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर…

बिहार के 38 जिलों में पहुंचेगा गन्ना रथ, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी

 पटना  सरकार ने गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को प्रोत्साहित करने की पहल तेज कर दी है। बिहार में करीब पांच लाख एकड़ में गन्ने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581