दीक्षारंभ समारोह में गूंजा बड़ा संदेश, लक्ष्य बड़ा रखें, समय और तकनीक के साथ खुद को बदलें

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को बदलते समय और तकनीक के अनुरूप स्वयं को ढालने की सीख दी, वहीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदल रहा है और विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में कौशल, व्यवहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत को समझते हुए विद्यार्थियों को स्वयं को लगातार अपडेट करते रहना होगा।

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें। स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदार मेहनत सफलता की राह आसान बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने और महाविद्यालयीन जीवन में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि एमसीबी में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विस्तार हो रहा है। जिले में 8 व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना तथा लाहिड़ी महाविद्यालय में 9 विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होना महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। उन्होंने बताया कि शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

समारोह में NEP 2020 के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार, तकनीकी ज्ञान, रोजगारपरक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, वीरेंद्र सिंह राणा, लखन लाल वास्तव, अंकित जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Posts

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

गुरदासपुर. राजस्थान के श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर में 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार को राजस्थान और…

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने कसी कमर, संगठन महामंत्रियों को सौंपी गई छह क्षेत्रों की जिम्मेदारी

लखनऊ भाजपा ने मिशन-2027 के लिए सूबे में माहौल गरमाने की तैयारी कर ली है। पार्टी प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए नेताओं की फौज उतारने जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581