ऊर्जा क्षेत्र में यूपी की बड़ी छलांग, रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति के साथ देश में बना नया कीर्तिमान

लखनऊ

भीषण गर्मी के दौरान जब देश के अधिकांश राज्यों में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने निर्बाध और रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर नया इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक मई से 29 जुलाई 2026 तक प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के मामले में पूरे देश में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में उत्तर प्रदेश ने 49 दिनों तक देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति की। जबकि 32 दिनों तक उत्तर प्रदेश बिजली आपूर्ति करने में दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश ने 24 जून 2026 को 32,673 मेगावाट की अब तक की उच्चतम बिजली मांग की सफल आपूर्ति की। यह आंकड़ा देश के किसी भी राज्य द्वारा अब तक की गई सबसे अधिक बिजली आपूर्ति है। पिछले वर्ष राज्य में अधिकतम मांग का रिकॉर्ड 31,486 मेगावाट था।

प्रदेश ने 5 अलग-अलग दिनों में महाराष्ट्र की अब तक की सबसे अधिक पीक डिमांड (32,317 मेगावाट) से भी ज्यादा बिजली की सप्लाई की, जो राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे की मजबूती को दर्शाता है। इस तरह रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति ने न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई है, बल्कि उद्योग, व्यापार, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बताया कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को लगातार मजबूत किया गया है। साथ ही भीषण गर्मी के दौरान भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही।

Related Posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

इंदौर पुलिस की अभिनव पहल यातायात नियमों के पालन में अब आम नागरिक भी निभाएंगे प्रहरी की भूमिका

भोपाल  मध्यप्रदेश में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा अभिनव पहल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581