नूंह किसानों को सरकार का तोहफा, बाग लगाने पर मिलेगी आर्थिक मदद

 नूंह
 जिला उद्यान विभाग किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है। विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को बाग लगाने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि वर्ष 2026-27 के दौरान जिले में लगभग 758 हेक्टेयर क्षेत्र में बाग लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रति एकड़ 42 हजार रुपये तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सहायता राशि किसानों को प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाती है

'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य
उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में बाग लगाने के साथ-साथ अन्य फसलें भी उगा सकते हैं, जिससे उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। अब तक जिले में अमरूद, नींबू तथा आम सहित विभिन्न फलों के बाग लगाए जा चुके हैं।

डॉ. रज्जाक ने बताया कि बाग लगाने के इच्छुक किसानों के लिए ''मेरी फसल मेरा ब्यौरा'' पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बाद किसानों को विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सरकार से अनुमोदित नर्सरियों से पौधे खरीदकर रोपण करना होगा। विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने पर ही अनुदान राशि का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों की मिट्टी एवं पानी की गुणवत्ता बागवानी के लिए अनुकूल है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी समय-समय पर किसानों के खेतों का भ्रमण कर उन्हें पौधों की देखभाल, रोग प्रबंधन तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। जो किसान बाग लगाना चाहते हैं, वे अपने संबंधित खंड उद्यान कार्यालय में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

Related Posts

गांजा और MD ड्रग्स की तस्करी का खुलासा, भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल  राजधानी में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। गोविंदपुरा में कस्तूरबा अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर के…

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित

रायपुर मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के रंगों से बुधवार को लखनपुर का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581