बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र को सौगात, पीलाखार नदी पर पुल से आसान होगा आवागमन

बिलासपुर 
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. मिलक तहसील के अंतर्गत ग्राम आदपुर पर बहने वाली पीलाखार नदी पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है. रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने आदपुर गांव में बनने वाले इस पुल का भूमि पूजन और शिलान्यास किया है. इस पुल के बनने से आसपास के कई गांवों की राह आसान हो जाएगी और बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन की परेशानी भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.

आदपुर और बेहटा को जोड़ेगा पुल
मिलक तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आदपुर में पीलाखार नदी पर पुल बनाया जा रहा है. रविवार को कृषि राज्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया है. इस पुल को बनाने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. पुल की लंबाई करीब 181 मीटर होगी. पुल के बनने से आदपुर, बेहटा समेत आसपास के कई गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा. इलाके के लोग लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे.

शिक्षा और स्वास्थ्य तक पहुंचेगी राह
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि यह पुल इलाके के विकास में अहम भूमिका निभाएगा. इसके बनने से व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बहुत आसान हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. सड़कों और पुलों का निर्माण प्रदेश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं. 

तय समय पर पूरा होगा काम
राज्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय पर पूरा किया जाना चाहिए, जिससे जनता को इसका शीघ्र लाभ मिल सके. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा…

लगभग 71 हजार किसानों ने बेचा सुगमता से बेचा धान

 चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581