लगभग 71 हजार किसानों ने बेचा सुगमता से बेचा धान

 चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन

टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
वहीं इस वर्ष किसानों की सुविधाएं कोई ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है, वर्तमान  में 2461 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई हैं।  23 नवंबर तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी समर्थन मूल्य हो चुकी हैं। वहीं अब तक प्रदेश में किसानों को 5 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को एक ही दिन में 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

    कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा…

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज सहित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

    पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

    पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

    पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

    पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

    2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

    निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

    पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

    पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581