जयपुर में सड़क और मेट्रो के लिए बनेगा डबल डेकर कॉरिडोर, दिसंबर तक तैयार होगी डीपीआर

जयपुर
जयपुर शहर में सड़क और मेट्रो के लिए एक ही कॉरिडोर पर दो स्तर तैयार करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। झालाना बायपास से जगतपुरा तक प्रस्तावित 4.4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर वाहन दौड़ेंगे, जबकि इसके ऊपर भविष्य में मेट्रो चलेगी। इसके लिए एलिवेटेड रोड के पिलर अभी से मेट्रो कॉरिडोर की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किए जाएंगे। इससे भविष्य में मेट्रो के लिए अलग से पिलर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करीब 560 करोड़ रुपए की इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। राजस्थान मेट्रो की सहमति मिलने के बाद अब जेडीए ने डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

एलिवेटेड रोड जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज के बीच यातायात को सुगम बनाएगा। इसके बनने से जवाहर नगर बायपास चौराहा, झालाना तिराहा, संस्थान पथ तिराहा, मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र तिराहा, अपेक्स सर्किल और बालाजी तिराहे पर वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। जेडीए के सर्वे के अनुसार गांधी सर्किल की ओर से आने वाले करीब 70 प्रतिशत वाहन सीधे जगतपुरा की तरफ जाते हैं। जयपुर में नया एलिवेटेड रोड बनने से इन वाहनों को बीच के चौराहों पर नहीं रुकना पड़ेगा।

अरण्य भवन से महल रोड तक होगा एलिवेटेड रास्ता
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड झालाना बायपास पर अरण्य भवन के पास से शुरू होकर महल रोड पर डी मार्ट के सामने उतरेगा। जगतपुरा से झालाना बायपास की ओर आने वाले वाहनों के लिए भी अलग एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा, जो जगतपुरा आरओबी के आगे से शुरू होगा। बालाजी तिराहे पर जवाहर सर्किल की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए भी एलिवेटेड रोड से जुडऩे का रास्ता बनाया जाएगा। इसी तरह जगतपुरा से संस्थान पथ और महल रोड से गांधी सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी उतरने की व्यवस्था होगी।

शहर में पहले भी बन चुका है ऐसा कॉरिडोर
जयपुर में अजमेर रोड पर एलिवेटेड रोड के ऊपर मेट्रो का संचालन हो रहा है। वहीं, टोंक रोड पर दुर्गापुरा एलिवेटेड रोड के पिलर भी भविष्य में मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को ध्यान में रखकर छोड़े गए हैं।

एक नजर में परियोजना
अनुमानित लागत : 560 करोड़ रुपए
एलिवेटेड रोड की लंबाई : 4.4 किलोमीटर
प्रभावित यातायात जंक्शन : 6
डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य : दिसंबर 2026

Related Posts

जनजातीय गौरव और प्राकृतिक संपदा की पहचान है झारखंड, स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भी किया बिरसा मुंडा को नमन

रांची   झारखंड में रविवार को 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर राज्यवासियों…

पटना में छठ की तैयारी पूरी, 13 खतरनाक घाटों पर जाने की मनाही

पटना  बिहार में छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के संवेदनशील 377 छठ घाटों पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581