मंदिरों की संपत्ति के बेहतर उपयोग की तैयारी, कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों पर जोर

भोपाल
 मध्य प्रदेश में मंदिरों से जुड़ी जमीनों का उपयोग अब उनकी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। इन जमीनों पर कृषि के साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की कार्ययोजना तैयार होगी। बड़े मंदिरों की आय का कुछ हिस्सा आसपास की गोशालाओं और वृंदावन गांवों की व्यवस्था सुधारने पर भी खर्च किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की कार्यसमिति की बैठक में यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों से जुड़ी भूमि का उपयोग उनकी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाए। इसके लिए कृषि और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की योजना बनाई जाए। मंदिरों में मौजूद जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार और प्रबंधन का काम जल गंगा अभियान के तहत किया जाएगा। उन्होंने श्रीकृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने और इनके विकास में कृष्ण भक्ति से जुड़ी संस्थाओं का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि उज्जैन के सांदीपनि आश्रम के विकास और जीर्णोद्धार के लिए भूमि-पूजन हो चुका है। प्रदेश में 3200 से अधिक मंदिरों के रखरखाव, प्रवेश द्वारों के निर्माण और श्रीकृष्ण पाथेय की जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में नारायण धाम महिदपुर, श्रीकृष्ण धाम छतरपुर, जानापाव महू, अमझेरा धार, मां जागेश्वरी लोक चंदेरी, श्रीकृष्ण राधा लोक पन्ना और रायसेन जिले की जमगढ़ पहाड़ियों में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित यूट्यूब डिजिटल प्लेटफार्म शुरू होगा
बैठक में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित शोध, वृत्तचित्र, नाट्य और संगीत श्रृंखलाओं के लिए समर्पित यूट्यूब डिजिटल प्लेटफार्म शुरू करने की योजना पर भी चर्चा हुई। उज्जैन में दुर्लभ पांडुलिपियों और शोध पत्रों के लिए अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विचार आज भी जीवन प्रबंधन, अर्थव्यवस्था, कृषि और गौ-संवर्धन जैसे क्षेत्रों में प्रासंगिक हैं। इन विषयों पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विचार सत्र और संगोष्ठियां आयोजित की जाएं।

 

Related Posts

CM मोहन यादव का संदेश, दीपों का महापर्व नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए

दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर वृंदावन ग्रामों में पशुपालन पर केन्द्रित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी…

मंत्रालय के पास रहने वाले परिवारों का होगा पुनर्वास, भोपाल में नई योजना की तैयारी

भोपाल भोपाल के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वीआईपी इलाकों के आसपास दशकों से बसी झुग्गी बस्तियों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने पुनर्वास मास्टर प्लान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581