छात्रों के भविष्य पर संकट? CBSE, SSC, NEET और CUET में खामियों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली

मई का महीना छात्रों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. NEET, CBSE, SSC और CUET UG परीक्षाओं का आयोजन तो हुआ लेकिन इन चारों परीक्षा में अलग-अलग वजहों से विवाद देखने को मिला. कहीं पेपर लीक हुआ तो कहीं तकनीकी खामी के कारण परीक्षा को दोबारा करवाने की नौबत आ गई. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि एक महीने में सबसे बड़ी चार परीक्षाओं आयोजन हुआ, जो सही से नहीं हो पाई. क्यों?

मेडिकल की सबसे बड़ी परीक्षा NEET हो या देश की सबसे बड़े बोर्ड में शामिल CBSE. इस साल मई में आयोजित हुई चार बड़ी परीक्षाएं अलग-अलग कारणों से विवाद में रही है. इसके पीछे कारण भले ही अलग-अलग रहे लेकिन परिणाम एक ही और वह है छात्रों की भविष्य को लेकर चिंता. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि NEET, CBSE, SSC और CUET UG में ऐसी कौन सी गड़बड़ियां सामने आई हैं जिसके कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

CUET UG में तकनीकी खामी से बढ़ी परेशानी
30 मई को देशभर में आयोजित हुई सीयूईटी यूजी 2026 की पहली शिफ्ट कई केंद्रों पर सही समय से शुरू न हो सकी जिसके पीछे टेक्निकल ग्लिच कारण बना. इस समस्या को देखते हुए परीक्षा 2 घंटे देरी से शुरू हुई जिसका असर दूसरी शिफ्ट परीक्षा पर भी दिखाई दिया. दूसरे शिफ्ट के लिए NTA की ओर से परीक्षा के समय में बदलाव किया गया लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका जिसके बाद से परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला लिया गया. NTA की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी टीसीएस की ओर से तकनीकी समस्या आई, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया. एजेंसी ने कहा कि प्रभावित छात्रों को परीक्षा के लिए पूरा समय दिया गया और किसी भी उम्मीदवार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.

NEET UG 2026 पेपर लीक
इसके बाद से 3 मई को पूरे देश में आयोजित हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 इस साल सबसे ज्यादा विवादों में रही है. इस परीक्षा में लगे पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया. जांच में ये बात भी सामने आई कि परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर गेस पेपर वायरल हो गया था जो हूबहू नीट के पेपर से मेल खाता है. मामले इतना गंभीर हो गया कि इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप गई और कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. NTA ने दोबारा से परीक्षा करवाने का ऐलान किया. NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी.

CBSE के OSM सिस्टम पर विवाद
अभी इन दोनों परीक्षाओं को लेकर थमा नहीं था कि CBSE की नई प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे. दरअसल, इस साल CBSE ने बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली का उपयोग किया गया जिससे समय की बचत हो और अधिक गलतियां न हो सकें लेकिन इसके परिणाम बिल्कुल विपरीत हुए. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को नंबरों को लेकर असंतुष्टि, धुंधली आंसर शीट, क्रैश होते पोर्टल समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, ये मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है. इसे लेकर अब भी आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं.  

एसएससी जीडी
कर्मचारी चयन आयोग की जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा भी इन विवादों से अछूती नहीं रही. परीक्षा केंद्रों पर उम्मीद से अधिक उम्मीदवारों के पहुंचने और सर्वर संबंधी परेशानी और परीक्षा मैनेजमेंट में सामने आई खामियों को लेकर शिकायतें सामने आई. कुछ केंद्रों पर उम्मीदवारों को लंबा इंतजार करना पड़ा. हालात को देखते हुए आयोग को कुछ शिफ्ट में परीक्षा रद्द करनी पड़ी.

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581