8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को ₹2.06 लाख तक एरियर मिलने की उम्मीद, जानें पूरा गणित

नई दिल्ली
8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एरियर को लेकर एक अहम अनुमान सामने आया है। अगर सरकार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करती है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहता है, तो लेवल-1 के उन कर्मचारियों को करीब 2.06 लाख रुपये का एरियर मिल सकता है, जिनकी मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। वैसे केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने सालाना इंक्रीमेंट की दर को मौजूदा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की भी मांग की है।

कैसे होगी सैलरी की गणना: इस अनुमान में 7वें वेतन आयोग में इस्तेमाल किए गए 2.57 फिटमेंट फैक्टर को आधार बनाया गया है।

मौजूदा बेसिक सैलरी: 18,000 रुपये

प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर: 2.57

नई अनुमानित बेसिक सैलरी: 46,260 रुपये

यानी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 46,260 रुपये हो सकती है।

डीए को घटाने के बाद कैसे निकलेगा एरियर?
एरियर की गणना में पहले से मिल रहे महंगाई भत्ते (DA) को भी शामिल किया गया है। इस अनुमान के मुताबिक 2026 में जनवरी से जून तक डीए 60% और जुलाई से दिसंबर तक 63% माना गया है। इसके आधार पर गणना इस तरह होगी…

जनवरी से जून 2026: मौजूदा बेसिक और डीए मिलाकर 28,800 रुपये प्रतिमाह होगा। नई अनुमानित बेसिक सैलरी से अंतर 17,460 रुपये प्रतिमाह होगा।

जुलाई से दिसंबर 2026: मौजूदा बेसिक और डीए मिलाकर 29,340 रुपये प्रतिमाह होगा। नई बेसिक सैलरी से अंतर 16,920 रुपये प्रतिमाह होगा।

12 महीने में कितना बनेगा एरियर?

जनवरी से जून: 17,460 × 6 = 1,04,760 रुपये

जुलाई से दिसंबर: 16,920 × 6 = 1,01,520 रुपये

कुल अनुमानित एरियर: 2,06,280 रुपये

इस तरह 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले लेवल-1 कर्मचारी को करीब 2.06 लाख रुपये का एरियर मिल सकता है।

अभी अंतिम फैसला नहीं
हालांकि, यह पूरा हिसाब अनुमान पर आधारित है। 8वें वेतन आयोग ने अभी अपनी अंतिम सिफारिशें सरकार को नहीं सौंपी हैं। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। रिपोर्ट मई-जून 2027 के आसपास आने की उम्मीद है।

अंतिम एरियर की रकम फिटमेंट फैक्टर, नया पे मैट्रिक्स, डीए के समायोजन और सरकार की ओर से लागू की जाने वाली तारीख पर निर्भर करेगी। इस कैल्कुलेशन में एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, इनकम टैक्स, एनपीएस और अन्य कटौतियों को शामिल नहीं किया गया है। सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन और अन्य बदलावों से भी एरियर की रकम बदल सकती है।

 

Related Posts

हीरे, नीलम और माणिक से भरा जगन्नाथ मंदिर का खजाना 48 साल बाद खोला गया

 पुरी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है. 12वीं सदी का यह मंदिर आस्था का केंद्र तो है ही, अपने भीतर इतिहास की कई परतें भी समेटे हुए…

8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को बड़ी उम्मीदें, पीएम मोदी को भेजी 11 सूत्रीय मांगों में क्या-क्या शामिल

 नई दिल्‍ली 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगे रखी हैं. पेंशनर्स संगठनों ने पीएम मोदी को एक पत्र भेजा है और मांग की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581