JEE Main 2027 में रिकॉर्ड 14 लाख आवेदन, आज लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका

JEE Main 2027 Registration : जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा के लिए रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। 14 लाख से ज्यादा सफल आवेदन जेईई के इतिहास में कभी नहीं हुए। एनटीए ने लेटेस्ट अपडेट देते हुए कहा है कि गुरुवार 26 नवंबर दोपहर तक जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए 1584014 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है जिसमें से 1406780 कैंडिडेट्स अपनी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर चुके हैं। यानी 14.06 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सफलता पूर्वक अपना फॉर्म पूरी तरह सब्मिट कर चुके हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। वर्ष 2024 में 12.21 लाख और वर्ष 2025 में 13.11 लाख सफल आवेदन हुए थे। आज 26 नवंबर 2026 लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आज रात 11:50 बजे से पहले jeemain.nta.nic.in पर अपना आवेदन पूरा करें। उन्हें 500 रुपये की लेट फीस भरनी होगी।

जेईई मेन जनवरी सेशन में सफल आवेदनों (फीस जमा के साथ) की संख्या:
वर्ष 2024: 12.21 लाख
वर्ष 2025: 13.11 लाख
वर्ष 2026: 13.55 लाख
वर्ष 2027: 1406780 (रिकॉर्ड संख्या)

परीक्षा में वास्तव में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या:
वर्ष 2024: 11.70 लाख
वर्ष 2025: 12.58 लाख
वर्ष 2026: 13.04 लाख

67000 से अधिक सीटों पर दाखिले की रेस
जेईई मेन स्कोर से 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश होगा। जेईई एडवांस्ड स्कोर से 23 आईआईटी में दाखिला होगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड 2027 23 मई को किया जाएगा। यानी जोसा से 67000 से अधिक सीटों पर दाखिला होगा। जेईई-मेन के आधार पर शीर्ष चुने गए 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा देने के लिए पात्र रहेंगे, जिसमें सामान्य श्रेणी के 101250, ईडब्ल्यूएस के 25000, ओबीसी के 67500, एससी के 37500, एसटी के 18750 विद्यार्थी शामिल हैं।

2026 के डेटा के मुताबिक कहां कितनी सीटें
IIT – 18951 सीटें
एनआईटी : 25162 सीटें
IIIT : 11518 सीटें
GFTIs (केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान): 11692 सीटें

कब होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षाएं 20 जनवरी, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होंगी। जेईई मेन 2027 परीक्षा इस तरह कुल 6 दिन चलेगी। परीक्षा पहले की तरह ही दो शिफ्ट में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि जेईई मेन में दो पेपर होते हैं – पेपर 1 का आयोजन बीई, बीटेक दाखिले के लिए और पेपर 2 बीआर्क व बी प्लानिंग आर्किटेक्चर वालों के लिए होता है। जेईई मेन पेपर-1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

करेक्शन विंडो 27 से 29 तक
विलम्ब शुल्क से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करेक्शन विण्डो 27 से 29 नवम्बर तक जेईई मेन वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, इस दौरान विद्यार्थी आवेदन में हुई त्रुटियों को दूर कर सकेंगे।

इस वर्ष ये बड़े बदलाव
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पहली बार यह देखने में आया कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन करने के बाद परीक्षा फीस जमा नहीं कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन शुल्क जमा नहीं करवाने के कई बड़े कारण हैं। इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया में ये बदलाव हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन और कुल आवेदन में बड़ा अंतर क्यों
कुल रजिस्ट्रेशन संख्या एवं आवेदन फीस जमा कर पूर्ण रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बड़ा अंतर आ गया है।

1- एनटीए ने पहली बार स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के बाद भी आवेदन में कोई गलती होने पर दुबारा नया आवेदन करने का अवसर दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में स्टूडेंट जिन्होंने आवेदन के दौरान नाम, माता-पिता का नाम, अकेडमिक डिटेल्स, फोटो, मीडियम, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज का विवरण देने में कोई भी गलती की है तो यह स्टूडेंट आवेदन शुल्क जमा नहीं करके फिर रजिस्ट्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं।

2- इसके अतिरिक्त लाइव फोटो मिसमैच होने के कारण भी फिर आवेदन किये जा रहे हैं। कई स्टूडेंट्स ऐसे सामने आ रहे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड में फोटो, नाम बाद में अपडेट करवाया और पुराने आधार कार्ड से आवेदन कर दिया, ऐसे स्टूडेंट्स भी फिर आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं।

Related Posts

लौकी खाने से मुंह मोड़ने वाले भी मांगेंगे बार-बार, घर पर बनाएं शाही और स्वादिष्ट रबड़ी

लौकी का नाम सुनते ही अगर घर में बच्चे और बड़े नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं, तो इस बार इससे कुछ ऐसा बनाकर खिलाएं कि सभी बार-बार मांगकर खाएं. जी हां,…

MP बोर्ड परीक्षा में बदला नियम, 10वीं-12वीं के छात्रों को प्रश्नों में फिर मिलेगी छूट

भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. इससे प्रदेश के लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. माशिमं की तरफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581