खाटू श्यामजी मंदिर की नई आरती व्यवस्था लागू, दर्शन से पहले जान लें सुबह-शाम की टाइमिंग

सीकर
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी सुबह और शाम की आरती से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है। श्री श्याम कमेटी ने बाबा श्याम के दरबार में होने वाली दो मुख्य आरतियों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष के समापन के बाद और मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष के प्रारंभ होने के कारण यह बदलाव किया गया है। अगर आप खाटू श्याम जी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जान लें श्याम बाबा के सुबह या संध्या आरती का नया समय।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने मंदिर के समय सारिणी में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार मौसम और हिंदू महीनों में बदलाव के कारण समय-समय पर बाबा श्याम की आरती के समय में परिवर्तन किया जाता है। उन्होंने बताया है कि खाटूश्याम जी मंदिर में कुल पांच आरतियां होती हैं और हर आरती का अपना अलग धार्मिक महत्व है। इन पांचों में श्रृंगार और संध्या आरती का विशेष महत्व माना जाता है। आरती को दौरान बाबा के विशेष श्रृंगार किया जाता है।

कितने बजे होगी संध्या आरती और श्रृंगार:
श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से जारी नए टाइम टेबल के अनुसार, बाबा श्याम की सुबह होने वाली श्रृंगार आरती अब सुबह 8 बजे की जाएगी। पहले यह आरती सुबह 07:30 बजे होती थी। अब शाम के समय होने वाली संध्या आरती शाम 06 बजे की जाएगी। मंदिर कमेटी ने देश-विदेश से आने वाले भक्तों से श्याम बाबा के आरती के नए टाइम टेबल को ध्यान रखते हुए दर्शन करने की अपील की है, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ये हैं श्याम बाबा के पांचों आरतियों का समय:
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, वर्तमान में मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले मंगला आरती सुबह 05:30 बजे होगी। दूसरी आरती सुबह 08 बजे श्रृंगार आरती के रूप में की जाती है। दोपहर 12:30 बजे तीसरी भोग आरती संपन्न होती है। इस दौरान बाबा को कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। चौथी संध्या आरती शाम 06 बजे होगी। पांचवीं और शयन आरती रात 09 बजे संपन्न होती है। जिसके बाद सामान्य दिनों में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

खाटू श्याम को मिला था भगवान कृष्ण से वरदान:
खाटू श्याम जी को हारे का सहारा कहा जाता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने खाटू श्याम जी को उनके नाम से पुकारे जाने का वरदान दिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत युद्ध के दौरान पांडव पुत्र भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में शामिल होने वाले थे। भगवान श्रीकृष्ण जानते थे कि अगर बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में भाग लेते हैं, तो युद्ध का परिणाम उलटा होगा। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण का रूप धारण करके बर्बरीक से शीश का दान मांगा था। बर्बरीक ने बिना संकोच के श्रीकृष्ण के चरणों में शीश अर्पित कर दिया। बर्बरीक की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था और जो भक्त हारा होगा, वो उसका सहारा बनेंगे।

Related Posts

राज्यपाल पटेल से विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल को 77वें संविधान दिवस पर विधानसभा का प्रकाशन “विधायिनी” किया भेंट भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधानसभा पत्रिका “विधायिनी” का विशेषांक गुरूवार को…

धान, ज्वार और बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर सरकार ने जारी की नई नीति

एमएसपी पर धान, ज्वार एवं बाजरा की उपार्जन नीति जारी : खाद्य मंत्री राजपूत एक दिसम्बर से शुरू होगी धान की खरीदी भोपाल खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581