झारखंड के 3,044 युवाओं को मिली नौकरी, दिसंबर तक 1,500 और रोजगार देने का लक्ष्य

 रांची
 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के 14 जिले ऐसे हैं जहां खदानें खुल चुकी हैं। खनन कार्य 50 सालों तक चलेगा। युवाओं को सही प्रशिक्षण मिले, उनका कौशल विकास हो तो इन्हीं खदानों में रोजगार मिल जाएगा।निकट भविष्य में उन्हें रोजगार के लिए झारखंड से बाहर नहीं जाना होगा।

प्रोजेक्ट भवन सभागार में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बातें कहीं। उन्होंने करीब 300 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किये। युवाओं ने प्रेझा फाउंडेशन और कल्याण गुरुकुल से अलग-अलग क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण हासिल किया है।

इसके बाद उन्हें देश- विदेश के निजी क्षेत्र में नौकरी मिली है।उन्होंने कहा कि झारखंड में कोयला से लेकर यूरेनियम का खनन हो रहा है। खदानें में अनेक कार्य होते हैं। प्रेझा फाउंडेशन और कल्याण गुरुकुल जैसी संस्थाओं को युवाओं को कोयला खनन समेत खदानों से जुड़े कौशल विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने चाहिए।

खुद को नहीं बदला तो एचईसी नीलामी के कगार पर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारी इंजीनियरिंग निगम (एचईसी) के नीलामी के कगार पर पहुंचने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर कारखानों की स्थापना में एचईसी का योगदान रहा है। एचईसी के शीर्ष प्रबंधन ने समय के साथ कंपनी में बदलाव पर विचार नहीं किया। उसकी वर्तमान हालत की वजह यही है।

समय के साथ खुद में परिवर्तन नहीं करने से नुकसान होगा, चाहे व्यक्ति हो या औद्योगिक संस्थान। उन्होंने कहा कि उनके साथ पढ़ाई करने वाला मित्र आस्ट्रेलिया में नौकरी करता था।

बीते दो-तीन महीने में उसकी कंपनी के 400 लोगों की छंटनी हो गई। उनके मित्र ने कंपनी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रख खुद के कौशल को बढ़ाया था। इसलिए उसकी नौकरी बच गई। रोजगार के बाजार की आवश्यकता को समझने की जरूरत है।

दुबई और चेन्नई के युवाओं से किया ऑनलाइन संवाद
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दुबई और चेन्नई में नौकरी कर रहे युवाओं से ऑनलाइन संवाद किया। गुमला के युवक को दुबई में नौकरी मिली है। उसने बताया कि अब वह अपने जीवन से खुश हैं। खूंटी एवं धनबाद की दो युवतियां चेन्नई की टीवीएस कंपनी में फोलक्लिप चला रही है। सीएम ने उनसे भी आत्मीयता से बात की

इसके बाद एआइ के लिए आईआईटी मद्रास और टीवीएस से कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के एमओयू भी किये गये। बताया गया कि अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच झारखंड के 3,044 युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार मिला है।

दिसंबर में 1,500 और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। समारोह में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, कल्याण सचिव कृपानंद झा, कुलदीप चौधरी, प्रेझा निदेशक कल्याण चक्रवर्ती तादिमेती आदि मौजूद थे।

खास बातें यह भी

  • प्रेझा फाउंडेशन के अध्यक्ष टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने वीडियो संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना मकसद है। आने वाले समय में प्रशिक्षण देने की क्षमता दोगुनी होनी चाहिए। इसमें राज्य सरकार का सहयोग चाहिए। उन्होंने और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
  • झारखंड के युवाओं को गुजरात के सेमीकंडक्टर प्लांट में रोजगार का मौका मिला है। समारोह में बताया गया कि झारखंड की 22 युवतियों का सानंद स्थित सीजी-सेमी के सेमीकंडक्टर प्लांट में चयन हुआ है। घोषणा की गई कि गिरिडीह की पूनम कुमारी को छह साथियों के साथ उन्नत प्रशिक्षण के लिए मलेशिया जाने का अवसर मिला है।
  •  

Related Posts

सीएम योगी ने राहुल गांधी को बताया नाकाम रॉकेट, सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी करार दिया

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके विफल, सपा-कांग्रेस के बीच एक-दूसरे को शह और मात देने की राजनीतिः सीएम योगी  एक निजी चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

शादी समारोहों में खाने की गुणवत्ता पर नजर, भोपाल में मैरिज गार्डन और कैटरिंग प्रतिष्ठानों की औचक जांच शुरू

भोपाल  देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का सीजन शुरू होते ही भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मैरिज गार्डन, होटल के बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ा दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सास पर चढ़ाई गाड़ी, पड़ोसी की टांग कटी

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581