इस सप्ताह BSF, रेलवे, IOCL और SBI समेत कई विभागों में सरकारी नौकरी के मौके

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक की योग्यता रखते हैं, तो आपके लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। दरअसल, इस सप्ताह सीमा सुरक्षा बल (BSF), रेलवे समेत कई सरकारी विभागों और संस्थानों ने अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्तियों के जरिए 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा धारक और ग्रेजुएट युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन भर्तियों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इन भर्तियों की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लें। आइए, इस सप्ताह निकली प्रमुख सरकारी भर्तियों के बारे में जानते हैं।

1. BSF में 1,167 पदों पर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के अंतर्गत सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के 1167 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के जरिए BSF, CRPF, SSB और ITBP जैसे प्रमुख सुरक्षा बलों में सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी BSF के आधिकारिक पोर्टल bsf.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संगठन और पद अनुसार रिक्तियों का ब्योरा
सब-इंस्पेक्टर (GD) – CRPF: 377 पद

सब-इंस्पेक्टर (GD) – ITBP: 430 पद

सब-इंस्पेक्टर (GD) – BSF: 235 पद

सब-इंस्पेक्टर (GD) – SSB: 125 पद

योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। सेवारत जवानों के लिए 4 साल की नियमित सेवा और क्लीन सर्विस रिकॉर्ड जरूरी।

आयु सीमा: अधिकतम 32 वर्ष (31 दिसंबर 2026 के आधार पर)

पुरुषों की लंबाई: 170 सेमी और सीना 80-85 सेमी।

महिलाओं की लंबाई: 157 सेमी।

2. वेस्टर्न कोलफील्ड्स में नौकरी
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक शानदार मौका सामने आया है। WCL कंपनी ने क्लर्क ग्रेड-III, स्टोर इश्यू क्लर्क ग्रेड-III और जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर (T&S ग्रेड E) के कुल 514 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2026 से शुरू किया था। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह एक आंतरिक भर्ती है, इसलिए बाहरी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।

योग्यता और जरूरी शर्तें
– अनुभव: उम्मीदवार WCL का स्थायी कर्मचारी हो और 1 दिसंबर 2026 तक 3 साल की सेवा पूरी कर चुका हो।

– शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

– टाइपिंग स्पीड: जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट।

– कंप्यूटर ज्ञान: क्लर्क पदों के लिए MS Word, Excel और PowerPoint की जानकारी जरूरी।

– अन्य शर्त: ऑनलाइन APR में कम से कम 'Good' रेटिंग होनी चाहिए।

3. IOCL में निकली 409 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मार्केटिंग डिवीजन, ईस्टर्न रीजन ने टेक्नीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 409 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती की सबसे बड़ी और राहत भरी बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं तक के लिए मौके उपलब्ध हैं। सभी योग्यताएं रेगुलर फुल-टाइम कोर्स से होनी अनिवार्य हैं, पार्ट-टाइम या डिस्टेंस लर्निंग मान्य नहीं है।

आवेदनदन
4. एसबीआई में ऑफिसर पदों पर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के अंतर्गत डेटा साइंटिस्ट के कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2026 तक बैंक के करियर पोर्टल sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, डेटा साइंस या AI & ML में B.E./B.Tech/M.Tech या समकक्ष डिग्री अथवा M.Sc (डेटा साइंस/सांख्यिकी/कंप्यूटर साइंस), MA (सांख्यिकी), M.Stat या MCA की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन दोनों में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है।
5. 3000 पदों पर निकली पुलिस विभाग में नौकरी

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) ने राज्य के पुलिस विभाग में क्लास-3 के कुल 3,000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बड़े भर्ती अभियान के तहत लोकरक्षक कैडर (कांस्टेबल) और तकनीकी कैडर (मोटर ट्रांसपोर्ट) में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे) से 16 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) गुजरात सरकार के आधिकारिक ओजस (OJAS) पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पदों की डिटेल्स
गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने तीन अलग-अलग भर्ती नोटिफिकेशन के अंतर्गत इन पदों की डिटेल्स जारी की है। कुल 3,000 पदों में से 2,841 पद लोकरक्षक कैडर के लिए और 159 पद तकनीकी कैडर के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता
कांस्टेबल (UPC, APC और SRPF): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।

हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक और मोटर ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर: 12वीं पास के साथ मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड में निर्धारित अप्रेंटिसशिप या संबंधित सर्टिफिकेट जरूरी।

Related Posts

घर पर बनाएं शुद्ध और ताजी सूजी, गेहूं से रवा तैयार करने का बेहद आसान तरीका

हलवा हो, उपमा, चीला या उत्तपम. भारतीय रसोई में सूजी (रवा) का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. लेकिन कई बार बाजार से खरीदी गई पैकेट वाली सूजी पुरानी…

काशी के घाट लाखों दीयों से क्यों जगमगाते हैं? जानिए देव दीपावली की पौराणिक मान्यता

Dev Deepawali 2026: हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन काशी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581