कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

चंडीगढ़.

कनाडा के सरे शहर में वालमार्ट प्लाजा की पार्किंग में गोली मारकर हत्या किए गए युवक और युवती की पहचान पुलिस ने सार्वजनिक कर दी है। मृतकों में सरे निवासी गगनप्रीत सिंह उर्फ गैरी रीहल (23) और डेल्टा निवासी सुखजीत कौर (24) शामिल हैं।

घटना के बाद गगनप्रीत का नाम और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर पहले ही सार्वजनिक हो गई थीं, लेकिन अब पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान आधिकारिक तौर पर जारी की है। पुलिस के अनुसार, गगनप्रीत का आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है और हथियारों तथा आग्नेयास्त्रों से जुड़े मामलों में पहले भी उसका पुलिस से संपर्क रहा था।

15 नवंबर की है घटना
वहीं, सुखजीत कौर का कनाडा में पुलिस से संपर्क संबंधी रिकॉर्ड सीमित था। घटना 15 नवंबर की रात करीब 10:38 बजे की है। सरे पुलिस सर्विस और बीसी इमरजेंसी हेल्थ सर्विस को 88 एवेन्यू और 124 स्ट्रीट के पास स्थित वालमार्ट की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। वहां एक युवक और युवती गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर गोलियों के निशान वाली लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार भी मिली थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस को एक अन्य वाहन में आग लगने की सूचना भी मिली।

जली हुई कार वारदात से जुड़ी हो सकती है
गोलीबारी के करीब 13 मिनट बाद रात 10:51 बजे सरे के प्रिंसेस ड्राइव इलाके के 9700 ब्लॉक में एक सफेद रंग की सेडान कार जली हुई मिली। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस कार का हत्या की वारदात से संबंध हो सकता है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या हमलावरों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने या फरार होने के लिए इस वाहन का इस्तेमाल किया था। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आइएचआइटी) की सार्जेंट फ्रेडा फोंग के अनुसार, शुरुआती जांच में गोलीबारी सुनियोजित और किसी को निशाना बनाकर की गई प्रतीत होती है। जांचकर्ताओं को इस मामले में संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी गैंग की संलिप्तता, हत्या के पीछे की वजह या आरोपितों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने की लोगों से अपील
पुलिस दोनों मृतकों की गतिविधियों और वारदात से पहले के घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं ने 15 नवंबर की रात 10 से 11 बजे के बीच घटनास्थल और आसपास से गुजरने वाले लोगों से सीसीटीवी फुटेज, डैश कैम रिकॉर्डिंग और अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। पुलिस का मानना है कि प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी साक्ष्यों से हमलावरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है और जांच जारी है।

Related Posts

खीर ही नहीं, अब मखाने का डोसा और मैकरोनी भी, दरभंगा की पहल ने खींचा ध्यान

 नई दिल्ली  डोसा खाने का मन हो तो आमतौर पर दक्षिण भारत का स्वाद याद आता है और मैकरोनी का नाम सुनते ही इटैलियन व्यंजन की तस्वीर उभरती है। लेकिन…

अमित बघेल अब रायपुर में रह सकेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्त हटाई

रायपुर. सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक एवं जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को हेट स्पीच से संबंधित 14 आपराधिक प्रकरणों में नियमित जमानत दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581