रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील, मेकर्स को है 1000 करोड़ का इंतजार

रणबीर कपूर की रामायण की हर ओर चर्चा है। इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही रणबीर की रामायण के पास एक 700 करोड़ की ओटीटी डील आई। हालांकि, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उस डील को रिजेक्ट कर दिया है।

रामायण की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर्स ने रिजेक्ट कर दी 700 करोड़ की डील, OTT पर रिलीज का क्या है प्लान?
रणबीर कपूर की रामायण का पार्ट 1 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म दीवाली, 2026 के आसपास रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फिल्म के लिए ओटीटी रिलीज डील फाइनल करने में बिजी हैं। खबर है कि नमित मल्होत्रा ने 700 करोड़ की एक ओटीटी डील को रिजेक्ट कर दिया है। नमित मल्होत्रा फिल्म के दोनों पार्ट के लिए 1000 करोड़ की डील तलाश रहे हैं।

नमित ने रिजेक्ट की 700 करोड़ की डील
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि नमित को रामायण के दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ की एक ओटीटी डील आई थी, लेकिन उन्होंने बिना ज्यादा वक्त लगाए, फिल्म का बजट देखते हुए, उस डील को रिजेक्ट कर दिया है। नमित ओटीटी प्लेयर्स से 1000 करोड़ की डील की उम्मीद कर रहे हैं। अगर नमित को ओटीटी से 1000 करोड़ की डील मिलती है तो उनके पास फिल्म की रिलीज के बाद रिकवर करने के लिए 3000 करोड़ ही बचेगा।

किस डील का इंतजार कर रहे हैं नमित?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित को यकीन है कि ओटीटी प्लेयर्स डील अमाउंट को बढ़ा देंगे। ये एक ऐसी फिल्म है जो सभी प्लेटफॉर्म को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाएगी। फिल्म की क्षमता को देखते हुए 1000 करोड़ दोनों फिल्मों के लिए एक अच्छा अमाउंट है। अभी फिल्म के राइट्स उन्होंने अपने पास सुरक्षित रखे हुए हैं और वो सही डील मिलने पर ही पार्टनरशिप करेंगे। ये भी हो सकता है कि अभी नमित केवल फर्स्ट पार्ट की डील करें और दूसरे पार्ट की डील पहले पार्ट की रिलीज के बाद करें, वो स्ट्रैटिजी जो धुरंधर: द रिवेंज ने अपनाई थी।

रामायण के टीजर की आदिपुरुष से हो रही तुलना
रणबीर कपूर की रामायण का टीजर 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन रिलीज हुआ। टीजर में रणबीर कपूर की राम के रूप में झलक देखने को मिली। इस टीजर में रावण की झलक बिना लुक रिवील करे देखने को मिली है। टीजर को सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म बिल्कुल अच्छा परफॉर्म नहीं करेगी। कुछ लोग की तुलना प्रभास की आदिपुरुष से भी कर रहे हैं। आदिपुरुष की बात करें तो फिल्म ने बहुत ज्यादा ट्रोलिंग झेली थी। फिल्म की उसके डायलोग्स की वजह से काफी आलोचना भी हुई थी। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी।

Related Posts

फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जो अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं. उनकी एक्टिंग इतनी शानदार होती है कि पर्दे पर निभाया गया किरदार ही उनकी असली…

गौरी खान के डिजाइन किए पेंटहाउस की जबरदस्त डिमांड, लॉन्च के पहले दिन ही बिक गईं सभी प्रॉपर्टीज

दुबई  दुबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम से जुड़े नए प्रोजेक्ट को शानदार शुरुआत मिली है. डेन्यूब प्रॉपर्टीज के लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'शाहरुख्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581