धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा को लेकर भव्य तैयारी, 60 सहयोगियों के साथ संभालेंगे आयोजन की कमान

प्रतापगढ़

रघुराज प्रताप सिंह  यानी कि 'राजा भैया' द्वारा आयोजित की जा रही श्रीराम कथा आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन कथा का वाचन करेंगे. अपने 60 सहयोगियों के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम बेंती पहुंचे हैं. दुबई से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने पर कथा के आयोजक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने उनका स्वागत किया व खुद अपनी गाड़ी चलाकर उनको बेंती ले आए। 

राजभवन स्थित पंचवटी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर चार दिन प्रवास करेंगे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हो जाने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और सतर्क हो गए हैं. आपको बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. मथुरा में जहां भगवान कृष्ण की बात हो रही है, तो प्रतापगढ़ में राम नाम का जयघोष हो रहा है. आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री प्रतापगढ़ पहुंच गए हैं और कल से उनकी रामकथा शुरू होगी। 

धीरेंन्द्र शास्त्री की कथा को लेकर गर्म है सियासत
प्रतापगढ़ में धीरेन्द्र शास्त्री की कथा राजनीति का मुद्दा इसलिए बन गई. क्योंकि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का विरोध करने का एलान किया था, लेकिन कुंडा से जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कह दिया कि धीरेन्द्र शास्त्री की कथा तो होकर रहेगी…. जिसकी हिम्मत हो रोककर दिखाए। 

समाजवादी पार्टी के नेताओं का विरोध कायम है. सपा के मुताबिक धीरेन्द्र शास्त्री बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. सपा का मानना है बीजेपी हर बार चुनाव से पहले धार्मिक उन्माद फैलाती है.इस बार भी वही हो रहा है लेकिन अब इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। 

आज का मुख्य कार्यक्रम:
कथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 या 6:00 बजे तक चलेगी.
आयोजन स्थल. योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम, हवाई पट्टी परिसर, राजभवन बेंती, कुंडा (प्रतापगढ़) .

आगे का संक्षिप्त शेड्यूल:
17 से 19 नवंबर. प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से श्रीराम कथा का वाचन होगा.
20 नवंबर. कथा के अंतिम दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
 

Related Posts

Gurugram News: अब स्मार्ट होंगे शहर के कूड़ेदान, सेंसर बताएंगे कब भर गया डस्टबिन

गुरुग्राम. मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह हाई-टेक और आधुनिक बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक ऐतिहासिक पहल की है। अब शहर के कूड़ेदान (Dustbins)…

भोजपुरी और हिंदी फिल्मों का नया हब बन रहा बिहार, 65 फिल्मों को मिली अनुमति; पर्यटन को भी मिलेगा फायदा

पटना  बिहार की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थल, लोक संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती अब बड़े पर्दे पर नई पहचान बना रही है। कभी फिल्मों की शूटिंग के लिए सीमित रूप से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581