ट्रंप को ईरान की चेतावनी, एक और गलती की तो युद्ध का मैदान हम तय करेंगे

तेहरान
 अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। वहीं ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, गलीबाफ ने रविवार को संसद में कहा, 'हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अमेरिका बातचीत का रास्ता चुनता है या युद्ध का। अगर वह हमारी सात उचित शर्तें मान लेता है, तो समझौते के दरवाजे खुले रहेंगे।'

गलीबाफ ने आगे कहा, 'अगर अमेरिका ने एक और गलती की, तो ईरान के शक्तिशाली सशस्त्र बल तय करेंगे कि युद्ध का मैदान कहां होगा।'
गलीबाफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक तरफ नए हमले के जरिए युद्ध को बढ़ाने की धमकी दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ तनाव कम करने की बात भी कर रहे हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी
अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी।

इस हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से मिडिल ईस्ट में युद्ध छिड़ गया, जिसके चलते दुनिया के सबसे प्रमुख जलमार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया। होर्मुज के बंद होने से वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें बढ़ गईं।

ईरान पर हमले रोक सकते हैं ट्रंप
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में हुई फोन कॉल के दौरान, ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किए के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से राय मांगी थी। इन दोनों नेताओं ने उनसे ईरान पर हमले फिर से शुरू न करने का आग्रह किया।

इस बातचीत की जानकारी रखने वाले दो अन्य लोगों ने बताया कि 31 अक्टूबर को ट्रंप ने बिन सलमान से कहा था कि वह अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) के बाद हमला करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन क्राउन प्रिंस ने उनसे ऐसा न करने की विनती की और तर्क दिया कि तेहरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध अपना असर दिखा रहे हैं।

अमेरिकी योजना की जानकारी रखने वाले तीन और लोगों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना संघर्ष को और बढ़ाने के लिए भी तैयार है।

Related Posts

ईरान में आर्थिक बदहाली का दर्दनाक चेहरा, परिवार चलाने के लिए अपने अंग बेचने को मजबूर लोग

 तेहरान  ईरान में गहराता आर्थिक संकट अब लोगों को बेहद मजबूर करने लगा है। कर्ज चुकाने और घर का खर्च चलाने के लिए कई लोग अपने शरीर के अंग और…

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, कॉपर वायर बदलने के बाद बिगड़े हालात; यात्री परेशान

वाशिंगटन   अमेरिका में उड़ान में काफी समस्या हो रही है। यह पिछले 25 साल में अमेरिका में आई सबसे बड़ी परेशानी है। ऐसा हुआ है यहां के एक पुराने टेलीकम्यूनिकेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581