TATA Sons Listing: शेयर बाजार में लिस्टिंग से बदल सकती है कंपनी की प्राथमिकता, नोएल टाटा ने जताई चिंता

मुंबई 
 टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने  कहा कि टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने से 150 साल से अधिक पुराने इस समूह के काम करने का तरीका ''बुनियादी रूप से बदल जाएगा।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार संस्था समूह के गैर-सूचीबद्ध स्वरूप को बनाए रखने के लिए नियामकों के साथ बातचीत करने में ''रचनात्मक भूमिका'' निभाएगी।

नोएल ने कहा कि ''कुछ लोग'' समूह की होल्डिंग कंपनी को सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव रख रहे हैं, लेकिन उन्हें डर है कि सूचीबद्धता के बाद शेयरधारकों की संख्या बढ़ने से इसका ध्यान परोपकार से हटकर मुनाफे पर केंद्रित हो जाएगा।

क्या है नोएल की चिंता?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को 70 वर्ष के हुए नोएल ने कहा, ''मेरी चिंता यह है कि सूचीबद्धता, जिसका कुछ लोग प्रस्ताव कर रहे हैं, टाटा की कार्यशैली को बदल देगी। किसी दिन यदि हमारे 30-40 हजार शेयरधारक हो जाते हैं, तो परोपकार के ऊपर मुनाफे को प्राथमिकता मिल सकती है। मुझे लगता है कि इससे टाटा के काम करने का तरीका बुनियादी रूप से बदल जाएगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''टाटा ट्रस्ट नियामकों और अन्य पक्षों के साथ मिलकर एक ऐसा समाधान निकालने की कोशिश करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा, जिससे टाटा की कार्यशैली वैसी ही बनी रहे जैसी वह है।''

रतन टाटा के बाद संभाली कमान
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल ने कहा कि 'टाटा की कार्यशैली' निरंतरता का प्रतिनिधित्व करती है। समूह के करिश्माई नेता के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान संभालने वाले नोएल ने कहा कि इस मॉडल में मालिक की न तो मृत्यु हो सकती है, न वह सेवानिवृत्त हो सकता है और न ही उसे खरीदा जा सकता है।

टाटा ग्रुप में मतभेद
नोएल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह के शीर्ष स्तर पर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। नोएल के नेतृत्व वाला टाटा ट्रस्ट सूचीबद्धता के खिलाफ है। वहीं, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाले टाटा संस के प्रबंधन का कहना है कि उसे देश के कानून का पालन करना होगा और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के अनुसार कंपनी को सूचीबद्ध कराना होगा।

 

Related Posts

कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी स्थिर, घरेलू गैस पर कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान

 नई दिल्ली पेट्रोल और डीजल की तरह ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार दाम 1 नवंबर को बढ़ा…

चारे की बढ़ती कीमतों का असर, गोकुल मिल्क यूनियन ने दूध के दाम बढ़ाए

नई दिल्ली दूध की आवश्यकता हर एक घर में है। ऐसे में दूध का रेट बढ़ने का सीधा असर आम-आदमी की जेब पर पड़ता है। कोल्हापुर डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव मिल्क प्रोडक्यूसर्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581